HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 27 August 2019

धार में प्रजा का हाल जानने निकले बाबा धारनाथ, दर्शन को उमडा जनसैलाब

धार में प्रजा का हाल जानने निकले बाबा धारनाथ, दर्शन को उमडा जनसैलाब

संजय शर्मा
हैलो धार पत्रिका

      धार - भगवान धारनाथ धार की प्रजा का हाल जानने के लिए अब से कुछ देर पहले निकल गए हैं, धारेश्वर मंदिर प्रांगण में सबसे पहले भगवान धारनाथ के पवित्र धातु के मुखौटे का पूजन किया गया। 
    इसके बाद महाआरती और परंपरा अनुसार सशस्त्र पुलिस बल के जवानों द्वारा यहां पर भगवान धारनाथ को सलामी दी गई। पूजा के दौरान विधायक नीना वर्मा, सांसद छतरसिंह दरबार धार कलेक्टर श्रीकांत , जिला पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
    जिसके बाद माझी समाज के युवक कंधे पर भगवान धारनाथ की पालकी को उठाकर आगे बढ गए है। खबर लिखे जाने तक हटवाडा मार्ग के करीब छबीना पहुंच चुका है। 
  मान्यता है कि भगवान धारनाथ साल में एक बार अपनी प्रजा का हाल जानने के लिए नगर भ्रमण पर निकलते हैं। इस आयोजन को लेकर तैयारियां एक माह पहले ही शुरु हो जाती है।

No comments:

Post a Comment