HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 7 July 2019

छात्राएं अनुशासन में रहकर तथा लक्ष्य बनाकर अपने जीवन में आगे बढे - मंत्री सुरेन्द्रसिंह बघेल

छात्राएं अनुशासन में रहकर तथा लक्ष्य बनाकर अपने जीवन में आगे बढे - मंत्री  सुरेन्द्रसिंह बघेल

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुक्षी  में आयोजित प्रवेश उत्सव कार्यक्रम 
संजय शर्मा 
 हैलो  धार पत्रिका 
              धार / कुक्षी  -  नर्मदा घाटी विकास एवं पर्यटन मंत्री  सुरेन्द्रसिंह बघेल ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित प्रवेश उत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि छात्राओं को अच्छी संस्था में प्रवेश मिला है। यह हम सबके लिए खुशी की बात है। संस्था प्रमुख तथा  शिक्षक-शिक्षिकाऐं छात्राओं के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए के लिए सतत् प्रयासरत रहते है। छात्राऐं नियमित रूप से स्कूल जाऐ और  अनुशासन में रहे और अपने गुरूजनों का सम्मान करे। साथ ही वे लक्ष्य निर्धारित कर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढे और अपने माता-पिता  संस्था, जिले, संभाग और प्रदेश का नाम रोशन करे। 
                   श्री बघेल ने कहा कि विद्यालय को 14 कक्षो जिसमें दो बडे हॉल, तीन प्रयोगशाला कक्ष, एक पुस्ताकलय कक्ष, एक विज्ञान कक्ष व एक गाईड व बैंड कक्ष सहित 6 अन्य कक्षो  के लिए हर संभव प्रयास किये जाएगे। श्री बघेल ने कहा कि शाला कैम्पस के उपर से 1100 के व्ही की विद्युत लाईन को अन्यत्र शिफ्ट कराने के लिए उच्च स्तर पर प्रयास किये जाऐगे। श्री बघेल ने शाला में  प्रार्थना स्थल पर शेड निर्माण कराने तथा संस्था की छात्राओं को डिजीटल इंडिया से जोडते हुए  छात्राओं से भोपाल से सीघे बात कर सके ऐसे प्रयास किये जावेगे। 
                       श्री बघेल ने इस अवसर पर कक्षा 9 वी में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को पुष्पमाला तथा तिलक लगाकर स्वगत किया। श्री बघेल ने लेपटॉप प्रोत्साहन योजना के तहत संस्था की 75 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाली 18 प्रतिभावन छात्राओ को प्रतिक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। श्री बघेल ने कक्षा 9 वी में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को निःशुल्क पाठ्यपुस्तके तथा निःशुल्क सायकल का वितरण किया। 
          श्री बघेल ने इस अवसर पर संस्था की चतुर्थ क्षेणी कर्मचारी श्रीमती वेस्तीबाई चौहान, श्रीमती सायरी बाई डावर व श्रीमती राधाबाई मुझाल्दा को शाल औढाकर सम्मनित किया। श्री बघेल इसके पश्चात स्कूल परिसर में पौधरोपण भी किया। 
                 इस अवसर पर जनपद उपाघ्यक्ष रातुसिंह सोलंकी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष  राधेश्याम जिराती, अनुविभगीय अधिकारी राजस्व कुक्षी  बी. एस कनेश, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस  मनोहर बारिया, तहसीलदार सुश्री पूर्णिमा सिंधी, पत्रकारगण, संस्था के शिक्षक-शिक्षिकाऐं, छात्राऐं, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। 
कार्यक्रम का संचालन  मनोज साघौ ने किया।  कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राचार्य  महेश चतुर्वेदी ने स्वागत भाषण दिया।

No comments:

Post a Comment