HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 7 July 2019

हम उस भारतीय संस्कृति का नेतृत्व करते हैं जिसके आगे विश्व के सारे राष्ट्र नसमस्तक हैं - संत नरसिंह दास जी महाराज

हम उस भारतीय संस्कृति का नेतृत्व करते हैं जिसके आगे विश्व  के सारे  राष्ट्र नसमस्तक हैं - संत नरसिंह दास जी महाराज

पालकों को जामवंत बनकर अपनों बच्चों को संस्कृति की शक्तियां याद दिलाना हैं- महामंडलेश्ववर संत नरसिंह दासजी 
 भारत विकास परिषद  धार शाखा के नवीन सदस्यों, कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों के दायित्व ग्रहण समारोह संम्पन 
संजय शर्मा संपादक 
हैलो  धार पत्रिका 
              धार - भारत विकास परिषद  धार शाखा के नवीन सदस्यों, कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों के दायित्व ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महामण्डलेष्वर संत श्री श्री 1008 श्री महंत नरसिंह दासजी महाराज उपस्थित थे। विषेष अतिथि के रूप में उदयरामजी पाटीदार अध्यक्ष पाटीदार समाज एवं शपथ अधिकारी प्रमोद कुमार सेठिया प्रांतीय अध्यक्ष भारत विकास परिषद उपस्थित थे।
              भारत विकास परिषद के अध्यक्ष के रूप में अनिल जैन, सचिव लीलाधर दांदक एवं कोषाध्यक्ष पंकज महंत ने दायित्व ग्रहण किया। साथ ही नवीन कार्यकारिणी, नवीन सदस्यों ने निस्वार्थ भाव से सामाजिक कार्यों एवं दिए गए दायित्वों को पूर्ण निष्ठा से करने की शपथ ली। इस वर्ष महिला प्रमुख के रूप में रचना जैन को नियुक्त किया गया।
                कार्यक्रम के प्रारंभ में परिषद गीत की प्रस्तुति हरिहरदत्त शुक्ल द्वारा दी गई। अतिथियों के मंचासीन होने के बाद दीप प्रजवलित कर शुभारम्भ किया गया। निधी दुबे एवं अनिता जोशी  ने राष्ट्रगीत की प्रस्तुति दी। अतिथि परिचय वीरेन्द्र जैन द्वारा दिया गया। अतिथियों का स्वागत स्वागत भाषण भीष्म दुबे द्वारा दिया गया एवं गतवर्ष किए गए सम्पादित कार्यों को विवरण प्रकाश  तिलक ने प्रस्तुत किया। शपथ प्रांतीय अध्यक्ष प्रमोद कुमार सेठिया द्वारा दिलाई गई।
                कार्यक्रम में सामाजिक क्षैत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मौन समासेवी डाॅ. व्ही.के. सरवटे, गिरधारीलाल अग्रवाल, सुमीत चौधरी का सम्मान अतिथियों द्वारा किया गया।  

             मुख्य अतिथि संत नरसिंह दासजी महाराज ने अपने उदबोधन में कहा कि भारत आज भी विश्व गुरू है विश्व पटल के किसी भी देश में भारतीय के बिना देश का संचालन नहीं हो सकता। परंतु हमारे देश  में स्वयं माता पिता सस्कृति से परे होते जा रहे हैं। हम उस भारतीय संस्कृति का नेतृत्व करते हैं जिसके आगे विश्व के सारे राष्ट्र नसमस्तक हैं पालकों को जामवंत बनकर अपनों बच्चों को संस्कृति की शक्तियां याद दिलाना हैं। बच्चों को डाक्टर, वैज्ञानिक, इंजीनीयर बनाने से पहले भारतीय संस्कृति से परिचय कराना चाहिए। श्री नरसिंह दासजी ने पारिवारीक, राष्ट्र भक्ति एवं पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। 
         विशेष  अतिथि उदयरामजी पाटीदार ने भी भारत विकास परिषद के कार्यों की सराहना की।प्रांतीय अध्यक्ष प्रमोद कुमार सेठिया ने धार शाखा में चलाए जा रहे नेत्र शिविर के सराहना करते हुए कहा कि मुझे उम्मीद है नए प्रकल्प के साथ परिषद् को आगे ले जाएंगे।
               धार शाखा के नवनियुक्त अध्यक्ष अनिल जैन ने वर्ष भर  में किए जाने वाले कार्ययोजना की जानकारी दी। साथ ही कार्ययोजना नए प्रकल्प किए जाने बात कहीं। कार्यक्रम का अभार परिषद के सचिव लीलाधर दांदक ने माना । संचालन प्रकाष जोशी  ने किया। अंत में राष्ट्रगान किया गया।जानकारी परिषद के मीडिया प्रमुख राॅकी मक्कड़ ने दी।

No comments:

Post a Comment