HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 16 July 2019

सूर्योदय आश्रम गुरु पूर्णिमा महोत्सव -- इस वर्ष का भय्यू महाराज मानवता सेवा पुरस्कार सेवाधाम के सुधीर भाई को प्रदान किया गया

सूर्योदय आश्रम गुरु पूर्णिमा महोत्सव -- इस वर्ष का भय्यू महाराज मानवता सेवा पुरस्कार सेवाधाम के सुधीर भाई को प्रदान किया गया

इस वर्ष का `भय्यू महाराज मानवता सेवा पुरस्कार' सेवाधाम के सुधीर भाई को प्रदान किया गया  

 सूर्योदय आश्रम गुरु पूर्णिमा महोत्सव 
संजय शर्मा संपादक 
 हैलो  धार पत्रिका 
                इंदौर- गुरु पूर्णिमा के पूर्व संध्या पर आज श्री सद्गुरु दत्त धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट द्वारा आध्यात्मिक गुरु परम पूज्य भय्यू महाराज की  पुण्य स्मृति में सेवाधाम उज्जैन के संस्थापक श्री सुधीरभाई गोयल को इस वर्ष का  `भय्यू महाराज मानवता सेवा पुरस्कार'  सेसम्मानित किया गया।  आनंद मोहन माथुर सभागृह में आयोजित एक भव्य समारोह में श्री सुधीरभाई को यह पुरस्कार समाज एवं मानवता सेवा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए भय्यू महाराज की माताजी श्रीमती कुमुदनी देशमुख के हाथों गणमान्य अतिथियों केउपस्थिति में प्रदान किया गया। पुरस्कार स्वरुप  सुधीर भाई को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किये गए।  
              इस अवसर पर अपने उद्बोधन ने सुधीर भाई ने आध्यात्मिक गुरु भय्यूजी महाराज को समाज एवं मानवता सेवा में उनके द्वारा किये गए उल्लेखनीयकार्यों का संस्मरण किया। वरिष्ठ समाजसेवी पध्मश्री कन्नुभाई पटेल, जैन संत महर्षि भारत बापूजी  एम्एफडीसी के अध्यक्ष सूफी एम् के  चिस्ती, कुर्ला (महाराष्ट्र) के विधायक  मंगेश कुंडालकर इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित थे। 
                  सभी अतिथियों नेअपने उद्बोधन में परम पूज्य भय्यूजी महाराज से जुडी अपनी स्मृतियों को ताजा करते हुए उनके द्वारा मानवता एवं समाज के कल्याण हेतु किये गए अनेकों कार्यों का जिक्र किया। 

             कार्यक्रम के प्रारम्भ में भय्यूजी महाराज की अर्धांगिनी डॉ. आयुषी उदयसिंह देशमुख ने सम्मानब समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ, शाल एवं श्रीफल से स्वागत किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि परम पूज्य भय्यू जी महाराज जी  की  स्मृतिको चिर स्थाई रखने हेतु इस वर्ष से श्री सद्गुरु दत्त धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट द्वारा इस वर्ष से भय्यू महाराज मानवता सेवा पुरस्कार समाज के ऐसे लोगों को देने का निर्णय लिया है जिन्होंने समाज कल्याण एवं मानव सेवा में अपना उत्कृष्ट योगदान दिया है।  उन्होंने कहा कि सुधीरभाई गोयल  जी की मानवता एवं समाज सेवा में उनके द्वारा  किये गए उत्कृष्ट कार्यों से प्रभावित होकर ट्रस्ट ने उन्हें भय्यू महाराज मानवता सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया है.     
समारोह के दौरान भय्यूजी महाराज के विचारों  से संग्रहित मासिक पत्रिका धर्मादित्य टाईम्स का विमोचन अतिथि द्वारा किया गया। 
              पुरस्कार वितरण  समारोह के पश्चात अतिथियों द्वारा  धरती पुत्र ज्ञान प्रबोधिनी स्कूल तारनोद, जिला धार हेतु एक चलित पाठशाला एवं इंदौर हेतु  एक स्वर्गारोहण रथ का अनावरण किया गया । 
             तत्पश्चात आनंद चिरकुंड ने श्री सद्गुरु दत्त धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्टद्वारा चलाए जा रहे विभिन्न सामाजिक प्रकल्पों की जानकारी सभागृह में उपस्थित सभी अतिथियों को स्लाइड के माधयम से दी साथ ही धरती पुत्र ज्ञान प्रबोधिनी स्कूल तारनोद, जिला धार  अध्यक्ष संजय शर्मा ने सूर्योदय परिवार द्वारा निःशुल्क संचालित स्कूल व  विभिन्न जनकल्याणकारी प्रकल्पो के माध्यम से सेवा कार्य के बारे में विस्तृत बताया। कार्यक्रम के अंत में सूर्योदय पारधी समाज आदिवासी आश्रमशाला, खामगांव एवं सूर्योदय शिक्षण संकुल, मुर्टा के छात्र छात्राओं द्वारासांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया!

No comments:

Post a Comment