HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 25 May 2019

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के पिता प्रेम सिंह का निधन कल होगा अंतिम संस्कार और अंतिम दर्शन

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के पिता प्रेम सिंह का निधन कल होगा अंतिम संस्कार और अंतिम दर्शन 

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भोपाल में कर रहे थे प्रेस कॉन्फ्रेंस, तभी मिली पिता के निधन की खबर

संजय शर्मा संपादक 
हैलो - धार पत्रिका  
            भोपाल - पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के पिता प्रेम सिंह चौहान का निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के लीलावती अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। शिवराज सिंह चौहान मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने थोड़ी देर पहले ही भोपाल में भाजपा की जीत पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसी दौरान उन्हें पिता के निधन की खबर मिली।
                      मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सिंह के पिता के निधन पर शोक संवेदना जताई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के पिता प्रेम सिंह जी के दुखद निधन की ख़बर प्राप्त हुई। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। दुख की इस घड़ी में हम सभी परिवार के साथ। 
                  निधन की ख़बर मिलते ही शिवराज सिंह चौहान मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। प्रेम सिंह काफी समय से बीमार चल रहे थे। कुछ दिन पहले ही उन्हें मुंबई रैफर किया गया था। जहां के लीलावती अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने मुंबई में ही आख़िरी सांस ली। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने ट्वीट कर उनके निधन की खबर दी है।
अंतिम संस्कार 26 मई को जैत में 4 बजे
                श्री प्रेम सिंह जी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे ।उन्हें 2 दिन पूर्व ही उपचार हेतु मुंबई ले जाया गया था ।जहां आज दोपहर उपचार के दौरान उनका दुखद निधन हो गया ।माननीय शिवराज सिंह जी मुंबई पहुंच गए हैं और रात्रि 10:30 बजे अपने पूज्य पिताजी की पार्थिव देह लेकर विशेष विमान से भोपाल के लिए रवाना होंगे। वे यहां रात्रि 12:30 बजे भोपाल के स्टेट हैंगर पहुंचेंगे। भोपाल में श्री प्रेम सिंह जी की पार्थिव देह  224 /9 बी. साकेत नगर स्थित निवास पर पहुंचेगी।
           कल 26 मई को प्रातः 9:00 बजे तक साकेत नगर में उनके अंतिम दर्शन होंगे ।तत्पश्चात उन्हें पैतृक गांव जैत ले जाया जाएगा ,जहां अपराहन 4:00 बजे मां नर्मदा के किनारे अंतिम संस्कार किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment