HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Friday 24 May 2019

भाजपा कार्यालय पहुंचीं साध्वी प्रज्ञा, कहा- हम आपके और आप हमारे, मिलकर करेंगे विकास

भाजपा कार्यालय पहुंचीं साध्वी प्रज्ञा, कहा- हम आपके और आप हमारे, मिलकर करेंगे विकास

शुक्रवार सुबह प्रज्ञा भाजपा कार्यालय पहुंचीं, कहा- मोदी जी के नेतृत्व में होगा देश का विकास

पिता का तबियत ठीक नहीं होने के कारण शिवराज सिंह नहीं पहुंच पाए

संजय शर्मा 
हैलो  - धार पत्रिका 
                भोपाल-  मध्यप्रदेश की सबसे हॉट सीट भोपाल में मिली शानदार जीत के बाद साध्वी प्रज्ञा ठाुकर शुक्रवार सुबह भाजपा प्रदेश दफ्तर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने कहा- हम आपके हैं और आप हमारे हैं। सब मिलकर भोपाल का विकास करेंगे। देश मोदी जी के नेतृत्व में आगे बढ़ेगा और हम भोपाल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
                  साध्वी प्रज्ञा ने कहा प्रदेश नेतृत्व हमारे साथ है। शिवराज जी के पिता जी की तबियत ठीक नहीं, इसलिए वह इस समय नहीं आ पाए। हम सब उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। आप मुझे मां मानो तो सब मेरी संतान हो, बहन मानो या जो मानना है मानो। हम आपके हैं और आप हमारे हैं। भोपाल आगे बढ़ेगा, देश आगे बढ़ेगा। प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर साध्वी प्रज्ञा का जोरदार स्वागत किया गया। भोपाल महापौर आलोक शर्मा और प्रदेश संगठन मंत्री सुहास भगत मौजूद रहे। 
                साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को 3 लाख 64 हजार 822 मतों से करारी शिकस्त दी। देर रात जिला निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें जीत का सर्टिफिकेट दिया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जेल रोड पर जमकर जीत का जश्न मनाया।

No comments:

Post a Comment