HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 23 May 2019

दिग्विजय सिंह ने मानी हार, भाजपा 9 पर जीती, 19 सीटों पर जीत के करीब, ज्योतिरादित्य हार की कगार पर

दिग्विजय सिंह ने मानी हार, भाजपा 9 पर जीती, 19 सीटों पर जीत के करीब, ज्योतिरादित्य हार की कगार पर

छिंदवाड़ा विधानसभा के उपचुनाव में मुख्यमंत्री कमलनाथ करीब 20,000 मतों से जीते2014 में भाजपा ने जीती थीं 27 सीटें, 2019 के चुनाव में एक सीट का फायदा

संजय शर्मा 
हैलो धार   पत्रिका 
            भोपाल -   मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 9 के नतीजे घोषित हो चुके हैं। सभी पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। भाजपा 19 सीटों पर निर्णायक बढ़त बनाए हुए हैं।  भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने हार स्वीकार कर ली है। गुना में ज्योतिरादित्य सिंधिया हार की कगार पर हैं। यहां मतगणना पूरी हो चुकी है। वीवीपैट का मिलान किया जा रहा है। छिंदवाड़ा सीट कांग्रेस के खाते में गई है। 2014 चुनाव में भाजपा को 27 सीटे मिलीं थी। इस चुनाव में उसे 28 सीटे मिल रही हैं। छिंदवाड़ा विधानसभा के उनपचुनाव में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जीत दर्ज की है।
नतीजों पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा,  "यह सही है कि हमारी उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं आए हैं लेकिन हम जनादेश को स्वीकार करते हैं, इसका सम्मान करते है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई भी दी।"

No comments:

Post a Comment