धार महू लोकसभा भाजपा उम्मीदवार छतर सिंह दरबार डेढ़ लाख मतों से विजयी
आठ विधानसभा में भाजपा छः पर और कांग्रेस दो पर विजय
संजय शर्मा
हैलो - धार
धार - धार के पॉलिटेक्निक कॉलेज में धार संसदीय क्षेत्र की मतगणना जारी है। 13 लाख 33 हजार 162 वोटो की गिनती इवीएम द्वारा हो चुकी है। भाजपा के छतरसिंह दरबार ने निर्णायक बढ़त बना ली है।
समाचार लिखे जाने तक हुई मतगणना में भाजपा के छतरसिंह दरबार को 7 लाख 16 हजार 39 एवं कांग्रेस के दिनेश गिरवाल को 5 लाख 62 हजार 263 वोट मिले है।
समाचार लिखे जाने तक हुई मतगणना में भाजपा के छतरसिंह दरबार को 7 लाख 16 हजार 39 एवं कांग्रेस के दिनेश गिरवाल को 5 लाख 62 हजार 263 वोट मिले है।
समाचार लिखे जाने तक भाजपा के छतरसिंह 1 लाख 53 हजार 122 वोंटो से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है । भाजपा ने निर्णायक बढ़त बना ली है। कांग्रेस गंधवानी, कुक्षी, विधानसभा जीती है । वही भाजपा धार 71,500 ,महू 59,141 ,बदनावर 25,182 धरमपुरी 29,728 सरदारपुर 7,337 और मनावर विधान सभा 10,028 में अच्छी बढ़त बढ़ाई है।
कांग्रेस ने दो विधानसभा कुक्षी 35,351 और गंधवानी में 11,213 बढ़त बढ़ाई है। भाजपा प्रत्याशीने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा है की यह जीत मोदी जी और धार संसदीय क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की जीत हैं।पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा धार सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर जिला अध्यक्ष डॉ राज बर्फा , धार विधायक नीना वर्मा एंव भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला मुख्यालय पर जश्न मनाया।
कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश गिरवाल ने मीडिया से चर्चा करते हुवे कहा कि कांग्रेस की हुई हार की स्वयं जिम्मेदारी लेता हूं। पुरे जिले में गुटबाजी जैसी कोई बात सामने नही आई हैं। सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियो व समर्थकों ने चुनाव में मेहनत की हैं। इसके बावजूद जो परिणाम आए हैं व जनाधार को कांग्रेस स्वीकार करती हैं। जिले में जिन-जिन बूथों पर कांग्रेस को कम वोट मिले हैं। उनका जल्द आंकलन कर भविष्य की रणनीति बनाई जाएगी।
No comments:
Post a Comment