HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Friday 26 April 2019

भारतीय जनता पार्टी धार चुनाव कार्यालय शुभारंभ पश्चात प्रत्याशी छतर सिंह दरबार ने भरा मुहूर्त फार्म

 भारतीय जनता पार्टी धार चुनाव कार्यालय शुभारंभ पश्चात  प्रत्याशी छतर सिंह दरबार ने भरा मुहूर्त फार्म 

    संजय शर्मा 
           हैलो -धार पत्रिका      
             धार- भारतीय जनता पार्टी धार द्वारा आज 26 अप्रैल को को जिला भाजपा कार्यालय में लोकसभा कार्यालय का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा के मुख्य आतिथ्य में  किया गया।। तत्पश्चात धार- महू लोकसभा भाजपा प्रत्याशी छतर सिंह दरबार मुहूर्त फार्म रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष पेश किया।।
                कार्यालय शुभारंभ अवसर पर लोकसभा प्रभारी बाबू सिंह रघुवंशी, भाजपा धार जिलाध्यक्ष राज बर्फा, लोकसभा संयोजक  दिलीप पटोदिया, सह संयोजक  विनोद शर्मा, विधायक श्रीमती नीना वर्मा,पूर्व विधायक करण सिंह पवार साथ ही पूर्व जिला अध्यक्ष अनंत अग्रवाल,प्रभु राठौर, सरदार सिंह मेड़ा, सँजय बघेल, गोपाल कन्नौज, संभागीय सह मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, पूर्व कॉपरेटिव बैंक अध्यक्ष राजीव यादव, धार नगर अध्यक्ष अनिल जैन बाबा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सनी रिन सहित विधानसभा प्रभारी, जिला पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
                   उद्घाटन अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री  विक्रम वर्मा ने कहा कि यह चुनाव महत्वपूर्ण है विकास के साथ  यह राष्ट्रीय मुद्दों पर लड़ने वाला चुनाव है। 1953 में कश्मीर में जाकर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने धारा 370 हटाने की मांग की और कहा कि दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेंगे को लेकर डॉ  मुखर्जी ने अपना बलिदान दे दिया ।आजादी के 70 साल बाद देश में पहली बार भारतीय जनता पार्टी के सशक्त प्रधानमंत्री द्वारा यह घोषणा की गई है कि यदि उनकी सरकार पुनः बनती है तो कश्मीर से धारा 370 समाप्त कर दी जाएगी। आज हमें मजबूत सरकार और मजबूत नेता के रूप में श्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व मिला है देश की एकता व अखंडता के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा को कायम रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की  इस देश को आवश्यकता है ।
                    श्री वर्मा ने कहा कि उनके जीवन काल धार  विधानसभा व लोकसभा मिलाकर  22 चुनावका अनुभव मिला है किंतु आज कांग्रेस ने चुनाव का स्तर इस कदर गिरा दिया है कि उन्होंने पूर्व में कभी नहीं देखा। उन्होंने इस अवसर पर समस्त कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत व क्षमता से लगने का आह्वान भी किया और संकल्प लिया कि धार में धार लोकसभा में दरबार को भारी मतों से विजयी बनाएंगे। 
                धार जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ.राज बर्फा ने भी संबोधित कर भाजपा भाजपा उम्मीदवार छतर सिंह दरबार को भारी मतों से विजई बनाने की अपील की। भाजपा उम्मीदवार छतर सिंह दरबार ने कहा कि आज चुनाव विकास और राष्ट्रवाद को लेकर लड़ा जा रहा है इसलिए सभी कार्यकर्ता छतर सिंह दरबार की जगह छतर सिंह, मोदी को भारी मतों से विजय बनाएं यही अपील की।
     कार्यालय शुभारंभ अवसर पर लोकसभा संयोजक दिलीप पटोदिया का जन्मदिन सभी वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में केक काटकर मनाया गया और अंत में आभार श्री पटोदिया ने माना। संचालन पार्षद विपिन राठौर ने किया।

No comments:

Post a Comment