HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 27 April 2019

भाजपा-कांग्रेस के साथ ही जयस प्रत्याशी ने भी मुहूर्त का नामांकन फाॅर्म भरा कांग्रेस पूर्व सांसद निर्दलीय के रूप में मैदान संभाल सकते है

 भाजपा-कांग्रेस के साथ ही जयस प्रत्याशी ने भी  मुहूर्त का नामांकन फाॅर्म भरा कांग्रेस पूर्व सांसद निर्दलीय के रूप में मैदान संभाल सकते है 

कांग्रेस प्रत्याशी गिरवाल ने भाजपा प्रत्याशी दरबार के पैर छुए तो दरबार ने लगा लिया गले, दरबार बोले राष्ट्रवाद और विकास मुद्दा, गिरवाल ने कहा मोदी ने जनता को धोखा दिया
संजय शर्मा 
हैलो -धार पत्रिका  
             धार - भाजपा-कांग्रेस के साथ ही जयस प्रत्याशी ने भी शुक्रवार को मुहूर्त का नामांकन फाॅर्म भरा। भाजपा के छतरसिंह दरबार और कांग्रेस के दिनेश गिरवाल कलेक्टोरेट में जैसे ही फाॅर्म भरने के लिए पहुंचे तो आमने-सामने आते ही गिरवाल ने दरबार के पैर छूकर आशीर्वाद मांग लिया। दरबार ने कहा तो कुछ नहीं लेकिन गिरवाल को गले लगा लिया। जब दोनों ही प्रत्याशी गले मिल रहे थे। उस समय वहां मौजूद हर व्यक्ति के मुख पर मुस्कान आ गई थी। दरबार ने निर्धारित मुहूर्त के अनुसार 12.32 मिनट तो गिरवाल ने 12.54 मिनट पर अपना नामांकन जमा किया। 
29 अप्रैल को उम्मीदवारों की धार शहर में रैली व सभा 
          धार - महू लोकसभा प्रत्याशी की 29 अप्रैल को धार शहर में अपने समर्थकों के साथ रैली निकलेंगे जिसमे भाजपा प्रत्याशी छतर सिंह दरबार रैली में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एंव पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा ,लोकसभा प्रभारी बाबू सिंह रघुवंशी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। कांग्रेस की और से  प्रत्याशी दिनेश गिरवाल की रैली में कैबिनेट मंत्री उमंग सिंघार, कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल ,कांग्रेस  जिलाध्यक्ष बालमुकुंद सिंह गौतम ,प्रदेश सचिव कुलदीप सिंह बुंदेला सहित जिलेभर से कांग्रेस कार्यकर्ता आने की उम्मीद है। वही सूत्रों से खबर आ रही है की कांग्रेस के कद्दावर नेता तीन बार के धार सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी अपने हजारों समर्थकों के साथ निर्दलीय नामांकन दाखिल कर सकते है 
            बाद में प्रेस से चर्चा करते हुए दरबार ने कहा वे राष्ट्रवाद और विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं तो गिरवाल ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता के साथ धोखा किया है, हम इसे लेकर जनता के बीच जाएंगे। इधर जयस उम्मीदवार महेंद्र कन्नौज ने दोपहर 2.45 मिनट पर अपना फार्म जमा किया। उन्होंने कहा उनके लिए भाजपा-कांग्रेस कोई चुनौती नहीं है।
 गिरवाल ने धारेश्वर, दरबार ने गणेशजी को पूजा, कन्नौज ने माता-पिता का आशीर्वाद लिया 

           मुहूर्त का नामांकन फार्म भरने के पहले कांग्रेस के दिनेश गिरवाल धार में धारेश्वर मंदिर पहुंचे और बाबा धारनाथ का पूजनकर आरती की। इसी प्रकार भाजपा प्रत्याशी दरबार मनावर से सीधे भाजपा जिला कार्यालय धार पहुंचे। यहां उन्होंने गणेशजी का पूजन किया। इसके बाद वे मुहूर्त का नामांकन फाॅर्म भरने के लिए कलेक्टोरेट पहुंचे। इसी प्रकार जयस के उम्मीदवार महेंद्र कन्नौज ने अपने गृह ग्राम कुक्षी के तालनपुर में अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिया। 
हम हमारे सिद्धांत और मुद्दाें पर चुनाव लड़ रहे हैं, जयस की कोई चुनौती नहीं 
           आज मैंने भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन फाॅर्म भरा है। हम राष्ट्रवाद और विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं। 15 साल के बाद चुनाव लड़ने और जनता के भूलने जैसी बातें कांग्रेस कह रही है, यह जनता का कहना नहीं है। जनता ने मुझे हमेशा साथ दिया है। भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से धार संसदीय क्षेत्र से जीतेगी। मुझे जनता सांसद के रूप में दिल्ली भेजेगी और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री होंगे। मैंने मुहूर्त का फार्म भरा है मैं हिंदू हूं, हर चीज को जनता हूं, हमारी पद्धति है, जो मेरा और मेरे परिवार का संस्कार है उसी अनुरूप फाॅर्म भरा है। 
मोदी सरकार ने जनता के साथ धोखा किया है उसे जनता के बीच लेकर जाएंगे 
          चुनाव में हम मोदी सरकार ने जनता के साथ जो धोखा किया है उसे लेकर जनता के बीच जाएंगे। साथ ही रेल परियोजना ऐसा मुद्दा है धार जिले के लिए उसमें अभी तक मोदी सरकार ने पूरा नहीं किया है। इसके अलावा सिंचाई और पेयजल का सबसे बड़ा मुद्दा है। जिलाध्यक्ष गौतम आज कहीं बाहर हैं, 29 अप्रैल को रैली के रूप में सभी साथ आएंगे। मोदी सरकार के पांच साल और पूर्व सांसद के कार्यकाल से जनता त्रस्त थी। निश्चित ही कांग्रेस धार में भारी बहुमत से जीतेगी। डॉ. हीरालाल अलावा कांग्रेस के विधायक हैं और हमारे साथ हैं। 
विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस ने जयस को अलग सा कर दिया 

       जयस ने 2018 में विस चुनाव में कांग्रेस को समर्थन दिया था। लेकिन चुनाव के बाद कांग्रेस ने जयस को अलग सा कर दिया है। हमारी बात नहीं मानी जा रही है इसलिए मजबूरन जयस को मैदान में उतरना पड़ रहा है। समाज के लोगों की सहमति से हम चुनाव में उतर रहे हैं। पलायन, रोजगार, चिकित्सा, शिक्षा और आदिवासियों के संवैधानिक अधिकार हमारे मुद्दे हैं। डाॅ. हीरालाल अलावा जयस के राष्ट्रीय संरक्षक हैं। उनकी पार्टी का मैटर अलग हो सकता है, लेकिन वो जयस के साथ है। अभी उन्होंने चुनाव लड़ने की सहमति दी है। वहीं डॉ. अलावा ने कहा मैं सिर्फ कांग्रेस का ही प्रचार करूंगा। 

No comments:

Post a Comment