HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 25 April 2019

चुनाव कार्यालय शुभारंभ पश्चात भाजपा प्रत्याशी छतर सिंह दरबार भरेंगे मुहूर्त फार्म

चुनाव कार्यालय शुभारंभ पश्चात  भाजपा प्रत्याशी छतर सिंह दरबार  भरेंगे मुहूर्त फार्म 

  संजय शर्मा 
        हैलो -धार पत्रिका        
          धार- भारतीय जनता पार्टी धार द्वारा 26 अप्रैल को जिला भाजपा कार्यालय में लोकसभा चुनाव  कार्यालय का शुभारंभ 10:30 बजे किया जाएगा । तत्पश्चात धार- महू लोकसभा भाजपा प्रत्याशी छतर सिंह दरबार मुहूर्त फार्म रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष पेश  करेंगे। कार्यालय शुभारंभ अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री  विक्रम वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष  श्रीमती रंजना बघेल व सुश्री उषा ठाकुर,लोकसभा प्रभारी बाबू सिंह रघुवंशी, भाजपा धार जिलाध्यक्ष राज बर्फा, इंदौर ग्रामीण जिलाध्यक्ष अशोक सोमानी, लोकसभा संयोजक  दिलीप पटोदिया, सह संयोजक  विनोद शर्मा, विधायक श्रीमती नीना वर्मा, सांसद सावित्री ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष  श्रीमती मालती पटेल,पूर्व विधायक जसवंत सिंह राठौड़, भंवर सिंह शेखावत,करण सिंह पवार,खेमराज पाटीदार, कालू सिंह ठाकुर, वेल सिंह भूरिया, मुकाम सिंह निगवाल, मुकाम सिंह किराड़े के साथ ही पूर्व जिला अध्यक्ष अनंत अग्रवाल, रमेश धारीवाल, प्रभु राठौर, मोहन भायल, सरदार सिंह मेड़ा, सँजय बघेल, गोपाल कन्नौज, वीरेंद्र बघेल, सहित विधानसभा प्रभारी, जिला पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने दी।

No comments:

Post a Comment