HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Wednesday 24 April 2019

भाजपा किसान मोर्चा की लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक संम्पन

भाजपा किसान मोर्चा की लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक संम्पन 

संजय शर्मा 
हैलो - धार पत्रिका 
            धार - भाजपा जिला कार्यालय पर किसान मोर्चा जिला पदाधिकारीयो की आगामी  लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक संम्पन हुई जिसमें धार लोकसभा प्रभारी बाबूसिंह रघुवंशी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर राज वर्फा, धार लोकसभा संयोजक दिलीप पाटोदिया, सहसंयोजक विनोद शर्मा धार लोकसभा समन्वयक कमल नयन इंगले किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जगदीश जाट  ने कार्य योजना के बारे में विस्तृत बताया। 
            किसान मोर्चा जिला मिडिया प्रभारी संजय शर्मा  ने बताया की 29 अप्रैल को धार शहर में भाजपा राष्ट्रीय  उपाध्यक्ष एंव पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह की विशाल रैली को सफल बनाना साथ ही किसान मोर्चा सदस्यों को चौपाल सभा कर किसान भाइयो से चर्चा कर मोदी सरकार की किसान हितैषी योजनाओ के बारे में बताना। 
               इस अवसर पर  किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कन्हैया लाल पटेल ,गंगा राम पाटीदार ,जिला उपाध्यक्ष डॉ अमृत पाटीदार ,हरिओम पाटीदार ,ब्रजेंद्र सिंह चौहान ,संजय मुकाती ,राधेश्याम धाडिया ,ओंकार लाल जाट अनिल यादव सहित अनेक पदाधिकरी उपस्थित थे। 

No comments:

Post a Comment