HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 7 March 2019

प्रदेश सरकार की नाकामियों पर कलेक्ट्रेट का घेराव 9 मार्च को

प्रदेश सरकार की नाकामियों पर भाजपा कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव 9 मार्च को करेंगी 

प्रदेश के किसानों का न कर्ज माफ हुआ और न ही युवाओं को मिल रहा बेरोजगारी भत्ता
संजय शर्मा 
हैलो -धार पत्रिका  
धार -  प्रदेश सरकार की नाकामियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी धार जिला द्वारा 9 मार्च को दोपहर 12 बजे से स्थानीय कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। उक्त घेराव मे भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, किसान एवं युवा भाग लेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह व प्रदेश संगठन महामंत्री सुहासजी भगत के निर्देशानुसार एवं जिलाध्यक्ष  डॉक्टर  राज बर्फा के नेतृत्व में 9 मार्च शनिवार को दोपहर 12  बजे कलेक्टोरेट का घेराव किया जाएगा। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री  विक्रम वर्मा, लोकसभा प्रभारी बाबू सिंह रघुवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष  श्रीमती रंजना बघेल, सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर,विधायक श्रीमती नीना वर्मा, लोकसभा संयोजक दिलीप पटोदिया विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे। भाजपा संभागीय सह मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने बताया प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों के कर्ज माफी के वादे को अब तक पूरा नहीं किया है। प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान समृद्धि योजना की सूची केंद्र सरकार को आज तक नहीं भेजी गई है, जिसके कारण केंद्र सरकार किसान समृद्धि योजना की छह हजार रुपए की राशि किसानों के खाते में नहीं डाल पाई है। जबकि अन्य प्रदेशों द्वारा सूची केंद्र सरकार को जमा कर दी गई है जिससे किसानों के खातों में छह हजार रुपए की राशि निरंतर डाली जा रही है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा युवाओं को चार हजार रुपए प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, जो अभी तक देना प्रारंभ नहीं किया है। इसके अलावा प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति दिनोंदिन बिगड़ती जा रही है। कांग्रेस सरकार की उपरोक्त नाकामियों को लेकर कलेक्टोरेट का घेराव किया जाएगा। धार जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ, राज बरफा ने किसान मोर्चा व युवा मोर्चा सहित कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे  9  मार्च को आवश्यक रूप से धार पहुंचकर होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाएं।

No comments:

Post a Comment