HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday 11 February 2019

प्रदेश के पर्यटन एवं नर्मदा घाटी विकास मंत्री श्री बघेल द्वारा माण्डू में हिंडोला महल परिसर में ध्वनि एवं प्रकाश कार्यक्रम का शुभारंभ

प्रदेश के पर्यटन एवं नर्मदा घाटी विकास मंत्री श्री बघेल द्वारा माण्डू में हिंडोला महल परिसर में ध्वनि एवं प्रकाश कार्यक्रम का शुभारंभ 

 संजय शर्मा 
हैलो -धार पत्रिका   
        धार -प्रदेश के पर्यटन एवं नर्मदा घाटी विकास मंत्री  सुरेन्द्र सिंह बघेल रविवार को धार जिले की ऐतिहासिक नगरी माण्डू में स्थित हिंडोला महल (जहाज महल) परिसर में ‘‘ध्वनि एवं प्रकाश’’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्री बघेल ने इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में एक नया अवसर है कि हम माण्डू को पर्यटन की दृष्टि से और अधिक विकसित कर सके। माण्डू को ज्यादा से ज्यादा विकास की ओर ले जाए और देश के टूरिज्म यहॉं ज्यादा से ज्यादा आए, ऐसा प्रयास करेंगे। उन्होने कहा कि माण्डू के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जाऐंगे। ज्यादा से ज्यादा विकसित करने का प्रयास किया जाऐगा, जिससे लोगों को रोजगार भी उपलब्ध हो सके। शासन की भी यहीं मंशा है कि यहॉं टूरिज्म को बढ़ावा मिले। 
          श्री बघेल ने कहा कि माण्डू में पर्यटकों को बढ़ाने का प्रयास शुरू कर दिया है। इस केम्पस में प्रायवेट सेक्टर को सुविधाएं मिले। मध्यप्रदेश में विभिन्न रिजोट है। नये कान्शेप्ट के साथ माण्डू में पर्यटकों के लिए हम प्रयास कर रहे है। दूसरे प्रदेशों की भांति माण्डव में नई-नई गतिविधियां चले। श्री बघेल ने कहा कि माण्डू उत्सव का एक नया स्वरूप लाऐगे। नेशनल स्तर पर माण्डू की पहचान बने, इसके लिए हरसंभव कोशिश की जावेगी। माण्डू उत्सव को भव्य स्वरूप दिया जावेगा। श्री बघेल ने कहा कि मध्यप्रदेश की केबिनेट की बैठक जबलपुर में शीघ्र आयोजित होगी और माण्डू में भी इस तरह की बैठक आयोजित हो, ऐसे प्रयास किए जाऐगे। पर्यटन मंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर साउंड एण्ड लाईट शो के ब्रोसर का विमोचन भी किया। 
        धरमपुरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पांचीलाल मेडा ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि मध्यप्रदेश की माण्डू एक ऐतिहासिक नगरी है। जिले तथा माण्डू के लिए ध्वनि एवं प्रकाश कार्यक्रम एक बहुत बड़ी सौगात है। श्री मेड़ा ने अपेक्षा करते हुए कहा कि यहॉं पर नई-नई गतिविधियां चलाऐगे, पनी व अन्य सुविधाओं के लिए भी प्रयास किए जावेंगे। इस नगरी को सुन्दर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। 
          कार्यक्रम के प्रारंभ में मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक डॉ. इलैया राजा टी ने स्वागत भाषण दिया। डॉ. इलैया राजा टी ने कहा कि आज का दिन पवित्र दिन है, माण्डू का यह पल बुहत महत्वपूर्ण है। पर्यटन को बढावा देने के लिए इस तरह की गतिविधियां बहुत आवश्यक है। इस तरह की गतिविधियां कम हो रही है। इसलिए इस तरह की गतिविधियां संचालित करने की आवश्यकता है। पर्यटन को बढ़ावा मिले, इस दिशा में यह कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर ध्वनि एवं प्रकाश कार्यक्रम के माध्यम से माण्डू के इतिहास को दिखाया गया। ध्वनि एवं प्रकाश कार्यक्रम शो प्रतिदिन शाम 7 बजे से 7.35 बजे तक शो दिखाया जावेगा। 12 वर्ष की आयु तक के बच्चों के लिए यह कार्यक्रम निःशुल्क रहेगा। 
        इस अवसर पर कलेक्टर  दीपक सिंह, पुलिस अधीक्षक  बीरेन्द्र कुमार सिंह, वन मण्डलाधिकारी  सतेन्द्र कुमार सागर, मुख्य अभियंता श्री राणा,  विक्रम ध्वन,  मुजीब कुरेशी, मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के अन्य अधिकारीगण, पार्षदगण, पत्रकारगण तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment