HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday 11 February 2019

श्रमिकों के कल्याण के लिए हरसंभव प्रयास किए जाऐंगे- श्रम मंत्री सिसोदिया

श्रमिकों के कल्याण के लिए हरसंभव प्रयास किए जाऐंगे- श्रम मंत्री सिसोदिया 

संजय शर्मा 
हैलो -धार पत्रिका 
       धार- प्रदेश के श्रम मंत्री  महेन्द्र सिंह सिसोदिया ने सोमवार को पीथमपुर में स्थित होटल मनार्च में श्रमिकों द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि श्रमिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास किए जाऐंगे। प्रदेश के विकास में श्रमिकों एवं उद्योगपतियों के बीच बेहतर तालमेल आवश्यक है। श्रमिकों तथा उद्योगपतियों की समस्याओं के निराकरण के लिए पूरी कोशिश की जावेगी। श्रमिक स्वस्थ रहे, यह बहुत जरूरी है, उनके कल्याण के लिए जो भी संभव होगा, किया जावेगा। श्रम मंत्री सिसोदिया ने कहा कि श्रमिकों के अपेक्षाएं और आशाएं पूरी करने के लिए भरसक प्रयास किए जावेगे।
          इस अवसर पर श्रमायुक्त  आशुतोष अवस्थी, श्रम पदाधिकारी पीथमपुर  शैलेन्द्र सोलंकी, श्रम पदाधिकारी धार  डी.एल. सूर्यवंशी सहित अन्य अधिकारी, श्रमिक, पत्रकारगण व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment