HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 7 February 2019

विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत किये जा रहे निर्माण कार्यो को अभियान चलाकर पूर्ण कराऐ- आकाश त्रिपाठी

विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत किये जा रहे निर्माण कार्यो को अभियान चलाकर पूर्ण कराऐ- आकाश त्रिपाठी

 संजय शर्मा 
हैलो धार पत्रिका   
     धार 7 फरवरी, 2019-   इंदौर संभाग के आयुक्त आकाश  त्रिपाठी ने गुरूवार को यहाॅ जिला पंचायत के  मुख्य कार्यपालन अधिकारी के कक्ष में विभिन्न विभागो की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक ली। श्री त्रिपाठी ने इस बैठक में कपिल धारा योजना तथा अन्य योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत पुराने कार्यो की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश  दिये है कि वे जिन ग्राम पंचायतों द्वारा कार्य पूर्ण नही किये गये है, उनसे रााशि  की वसूली की कार्यवाही सुनिष्चित करे। श्री त्रिपाठी ने विभिन्न योजनाओ के अंतर्गत स्वीकृत कार्यो की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियो को निर्देष दिये है कि वे अपूर्ण कार्यो को एक अभियान चलाकार पूर्ण कराए। 
     श्री त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत कार्यो की प्रगति की समीक्षा की और अपूर्ण कार्यो को 31 मार्च तक पूर्ण कराने के निर्देश  दिये। श्री त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री हेल्प लाईन पोर्टल पर दर्ज लंबित षिकायातों की सघन समीक्षा की और अधिकारियो को निर्देष दिये है कि वे इन लंबित शि कायतों को निराकरण के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता दे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नही होगी। 
    संभागाायुक्त श्री त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना की प्रगति की विस्तार से जानकारी प्राप्त की और अधिकारियों को आवष्यक निर्देश  दिये। श्री त्रिपाठी ने मध्य प्रदेष राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से संचालित दीनदयाल अंत्योदय योजना प्रगति तथा अन्य गतिविधियों की समीक्षा की । बैठक में बताया गया कि जिले में अब तक 14 हजार 465 महिला स्वासहायता समूह का गठन किया जा चुका है। इन समूह से 16 लाख 13 हजार 791 परिवार जुडे है। इनमें से 10 हजार 439 स्वसहायता समूह को 14 करोड 75 लाख 34 हजार रूपये का रिवाल्विंग फंड के रूप में प्रदाय किया है।  7 हजार 44 स्वसहायता समूह को 51 करोड 78 लाख 33 हजार रूपये की राषि समुदाय निवेष निधि के रूप में प्रदाय की गई है। वर्ष 2018-19 में 1881 स्वसहायता समूह को 24 करोड 38 लाख 60 हजार रूपये की राशि  का बैंक लिंकेज किया गया है। 
     बैठक में अवगत कराया गया  कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत 1 हजार 41 हितग्राहियों को 9 करोड 74 लाख 82 हजार रूपये तथा आर्थिक कल्याण योजना अंतर्गत 803 हितग्राहियो को 3 करोड 17 लाख 90 हजार रूपये की ऋण राषि वितरित की गई है। इसी प्रकार 13 हजार 719 परिवार सामुहिक गतिविधियों जैसे अगरबत्ती निर्माण, साबुन निर्माण, सेनेटरी पेड निर्माण, सिलाई केंद्र, मसाला उत्पादन, दोना पत्तल निर्माण जैसी अन्य गतिविधियों से जुडे है। 
    बैठक में बताया गया कि पोषण आहार संयत्र का निर्माण धार विकासखंड के ग्राम देलमी में किया जा रहा है। जिसकी क्षमता 2500 मेट्रीक टन मासिक रहेगी। जिससे संभाग स्तर पर पोषण आहार वितरण किया जावेगा। श्री त्रिपाठी ने इसके पूर्व जिला पंचायत कार्यालय का जायजा भी लिया। 
       इस बैठक में कलेक्टर  दीपक सिह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री आर के चौधरी, परियोजना प्रबंधक एनआरएलएम  हिमाशु  शुक्ला, परियोजना अधिकारी जिला पंचायत  गणेश  सेन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

No comments:

Post a Comment