HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 7 February 2019

इंदौर संभाग के आयुक्त आकाश त्रिपाठी द्वारा धार में बंसत पंचमी महोत्सव के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं की समीक्षा

इंदौर संभाग के आयुक्त आकाश  त्रिपाठी द्वारा धार में बंसत पंचमी महोत्सव के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं की समीक्षा 

 संजय शर्मा 
हैलो -धार पत्रिका  
           धार 7 फरवरी, 2019-  इंदौर संभाग के आयुक्त  आकाश  त्रिपाठी ने गुरूवार को यहाॅ कलेक्टर कक्ष में अधिकारियों की बैठक ली । श्री त्रिपाठी ने 10 फरवरी से 13 फरवरी तक मनाए जाने वाले बंसत पंचमी  महोत्सव के दौरान की जाने वाली आवष्यक व्यवस्थाओं और सुरक्षा के लिए किये जा रहे प्रबंधों की सघन समीक्षा की। 
           कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी  दीपक सिंह ने इस महोत्सव के लिए की जा रही आवष्यक व्यवस्थाओ की जानकारी दी। श्री त्रिपाठी ने अधिकारियों को निर्देश  दिये है कि इस महोत्सव के दौरान नगर में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए और सभी अधिकारी चैकस और सतर्क रहकर अपने दायित्व का निर्वहन करे। संभागाायुक्त श्री त्रिपाठी ने भोजशाल स्थल का अवलोकन किया और इसके पष्चात बंसत पंचमी महोत्सव के अवसर पर निकलने वाले जुलस तथा शोभायात्रा के मार्ग का जायजा भी लिया और अधिकारियों को आवष्यक निर्देश  दिये।
          इस बैठक में कलेक्टर  दीपक सिंह, पुलिस अधीक्षक  बीरेन्द्र कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग  एस.के. बंसल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व  वीरेन्द्र कटारे, नगर पुलिस अधीक्षक श्री संजीव  मूले, डिप्टी कलेक्टर महेश  बडोले, डिप्टी कलेक्टर सुश्री नेहा साहू, सिटी मजिस्ट्रेट सुश्री दिव्या पटेल व अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment