HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 12 February 2019

प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने मोदी जी के आगमन की तैयारियों का लिया जायजा कार्यकर्ताओं को दिया मार्गदर्शन

प्रदेश संगठन महामंत्री  सुहास भगत ने मोदी जी के आगमन की तैयारियों का लिया जायजा कार्यकर्ताओं को दिया मार्गदर्शन

प्रदेश संगठन मंत्री  ने बाइक से जाकर लिया सभा स्थल का जायजा 
संजय शर्मा 
हैलो -धार 
         धार-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 16 फरवरी को  आयोजित होने वाली  विजय संकल्प  रैली की तैयारियों को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में प्रदेश संगठन महामंत्री  सुहास भगत ने धार पहुंचकर नगर  तथा विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं से चर्चा की और तैयारियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। आपने इस अवसर पर पदाधिकारियों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि कहा कि मोदी जी की संकल्प विजय रैली में युवाओं प्रबुद्ध जनों सहित समाज के विभिन्न वर्गों व पार्टी के विचारधारा के सभी लोगों की सहभागिता हो इसके लिए  उनके पास घर घर पहुंचकर पीले चावल देकर आमंत्रित करें ।प्रधानमंत्री की रैली ऐतिहासिक व व्यापक हो इसके लिए बूथ स्तर तक के सभी कार्यकर्ताओं को लगाएं,इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से भी संपर्क कर मोदी जी की सभा में आने का आग्रह करने हेतु कहा । 
       भाजपा संभागीय सह मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने उक्त  जानकारी देते हुए बताया कि श्री सुहास भगत ने आगामी दिनों के कार्यक्रमों केक बारे में जानकारी दी। 
     आज 12 फरवरी को मेरा परिवार भाजपा का परिवार अभियान प्रारंभ हुआ है जो 2 मार्च तक चलेगा जिसमें बूथ स्तर तक संपर्क किया जाना है अभियान के तहत सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा फहराएंगे इसी अभियान के साथ ही लाभार्थी अभियान की शुरुआत भी होगी जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव गांव तक हर व्यक्ति तक पहुंचा है उनसे संपर्क भी करना है इसी प्रकार 26 फरवरी को कमल ज्योति अभियान प्रत्येक बूथ स्तर पर मनाया जाएगा जिसमें पार्टी कार्यकर्ता एवं पार्टी समर्थक अपने घरों में कमल दीप प्रज्वलित करेंगे तथा प्रत्येक विधानसभा में 2 सार्वजनिक स्थानों पर सामूहिक कार्यक्रम होंगे साथ ही युवा मोर्चा द्वारा 2 मार्च को बाइक रैली निकाली जाएगी जो बूत स्तर से लेकर विधानसभा स्तर पर निकलेगी। बैठक के प्रारंभ में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर राज बर्फा ने तैयारियों के संबंध में जानकारी देते हुए अपना वृत्त प्रस्तुत किया। तथा से प्रभारियों की जानकारी दी।
                 इस अवसर पर संभागीय संगठन मंत्री जयपाल सिंह चावड़ा,लोकसभा  समन्वयक कमलनयन इंगले, लोकसभा संयोजक दिलीप पटोदिया, जिला महामंत्री उमेश गुप्ता, संभागीय सह मीडिया प्रभारी  ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल यादव, वरिष्ठ नेता देवेंद्र पटेल, नरेश राजपुरोहित, धार नगर अध्यक्ष अनिल जैन बाबा,  विश्वास पांडे, लोकसभ  मीडिया प्रभारी दीपक रघुवंशी,  नपा उपाध्यक्ष कालीचरण सोनवानिया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष  सनी रिन, महिला मोर्चा जिला महामंत्री कुसुम सोलंकी,युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष देवेंद्र रावल महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रीमा राठौर, अजजा मोर्चा नगर अध्यक्ष कुंदन भूरिया, पिछड़ा वर्ग नगर अध्यक्ष प्रकाश टामकिया, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष पुरुषोत्तम चौहान, नगर महामंत्री राजेश हारोड़ व मुन्ना लाल राठौर, दिग्ठान मंडल अध्यक्ष  विनीत मंडलोई,तिरला मंडल अध्यक्ष अमित पाटीदार, सह मीडिया प्रभारी रितेश अग्निहोत्री व पूर्व नपाध्यक्ष श्रीमती ममता जोशी व शैलेश यादव ,भगवान दास मालवीय, देवी लाल लश्करी,युवामोर्चा जिलाउपाध्यक्ष लाखन सिंह नवासा  आदि उपस्थित थे।
प्रदेश संगठन मंत्री  ने बाइक से जाकर लिया सभा स्थल का जायजा 

                   सभा स्थल के लिए प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत व संभागीय संगठन मंत्री जयपाल सिंह जी चावड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष राज बर्फा लोकसभा प्रभारी दिलीप पटोदिया, जिला भाजपा कार्यालय से बाइक द्वारा सभा स्थल के लिए अन्य पदाधिकारियों के साथ निकले और सभा स्थल का जायजा लेकर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आपके साथ आयोजन समिति के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment