HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 12 February 2019

धार के पूर्व विधायक 70 वर्षीय मोहन सिंह बुंदेला जी का दु :खद निधन

धार के पूर्व विधायक 70 वर्षीय  मोहन सिंह  बुंदेला जी  का दु :खद निधन
  

संजय शर्मा 
हैलो -धार पत्रिका 
   धार  धार विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक व संसदीय सचिव एवं   नरेंद्र सिंह (गम्बु भाई) , बहादुर सिंह व  कुलदीप सिंह बुंदेला के पिताजी  मोहन सिंह जी बुंदेला जी  का दु :खद निधन हो गया  है जिनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर 3  बजे निज निवास  नौगांव धार में निकलेगी 

दबंग राजनीतिज्ञ और दमदार नेता थे मोहन सिंह बुंदेला 

       मोहन सिंह बुंदेला दबंग राजनीतिज्ञ और दमदार नेता थे  उनका जन्म धार शहर में 1 जून 1949 को श्री भेरू लाल बुंदेला यह हुआ था माता का नाम श्रीमती केशर बाई था। बुंदेला जी के तीन पुत्र और तीन पुत्री है। 

मोहन सिंह बुंदेला जी राजनीती में कई बड़े ओहदे पर रहे 

       धार विधायक ,संसदीय सचिव मध्यप्रदेश शासन भोपाल, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, धार नगर पालिका अध्यक्ष ,जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष ,प्रदेश कांग्रेस महामंत्री ,मार्फेड प्रदेश अध्यक्ष भोपाल ,मार्केटिंग एंव जिला सहकारी बैंक धार ,कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक सहित अन्य कई पड़े पदों पर रहे है श्री मोहन सिंह बुंदेला 

   
हैलो धार पत्रिका परिवार की और से विनम्र श्रदांजली ओम शांति

No comments:

Post a Comment