HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday 25 February 2019

जिले की प्रभारी मंत्री डाॅ साधौ द्वारा किसान सम्मेलन एवं जय किसान ऋण माफी योजना के तहत 10 हजार किसानों को 44 करोड़ रूपये के ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित

जिले की प्रभारी मंत्री डाॅ साधौ द्वारा किसान सम्मेलन एवं जय किसान ऋण माफी योजना के तहत 10 हजार किसानों को 44 करोड़ रूपये के ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित

संजय शर्मा 
हैलो -धार पत्रिका 
               धार  -  25 फरवरी प्रदेश की चिकित्सा शिक्षा, आयुष एवं संस्कृति विभाग तथा प्रभारी मंत्री डाॅ विजयलक्ष्मी साधौं ने सोमवार को यहाॅ उदय रंजन क्लब में आयोजित किसान सम्मेलन एवं जय किसान ऋण माफी योजना के अंतर्गत 10 हजार किसानों को 44 करोड़ रूपये के किसान सम्मान पत्र, ताम्रपत्र तथा फलस ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए। डा. साधौं ने कार्यक्रम के प्रारंभ में किसन सम्मेलन का माॅ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर विधिवत् शुभारंभ किया। 
                 जिले की प्रभारी मंत्री डॉ  साधौं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होने सुझ-बुझ और प्रशासनिक क्षमता से कर्ज माफी का बहुत ही कम समय में किसानों का कर्ज माफी का निर्णय लिया। यह हम सबके लिए खुशी की बात है। डा. साधौं ने कहा कि यूपीए सरकार द्वारा 72 हजार करोड़ रूपये का कर्ज माफी किया था। आज सबसे ज्यादा परेशान है, तो वह है अन्नदाता। किसान अच्छा खाद-बीज मिले और उनकी उपज का उचित मूल्य मिले, यही उसकी अपेक्षा रहती है। किसानों को ओला पाला, अतिवृष्टि होने पर आनावरी में सुधार की आवश्यकता है, ताकि किसानों को इस प्राकृतिक आपदा से होने वाली क्षति की भरपाई की जा सके। इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री से अनुरोध किया जावेगा। डा. साधौं ने आगे कहा कि प्रदेश में सरकार का खजाना खाली मिला है, इसके बावजूद वचन के अनुरूप प्रदेश सरकार ने किसानों का कर्ज माफ किया है। इस कर्ज माफी योजना से किसानों को बहुत बड़ी मदद मिली है। डा. साधौं ने कहा कि सरकार किसानों की खुशहाली और समृद्धि के लिए वचनबद्ध है।
            इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष बालमुकुन्द गौतम, पूर्व सांसद  गजेन्द्रसिंह राजूखेड़ी, विधायक बदनावर  राजवर्धनसिंह दत्तीगांव, धरमपुरी विधायक  पांचीलाल मेड़ा, सरदारपुर विधायक  प्रताप ग्रेवाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष  मुजीब कुरेशी ने भी सम्बोधित किया।
             कलेक्टर  दीपक सिंह ने इस अवसर पर स्वागत भाषण देते हुए कहा कि यह मध्यप्रदेश शासन की महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के अंतर्गत धार जिले में 79 हजार किसानों को 302 करोड़ रूपये की ऋण राशि माफ की गई है। इस योजना के अंतर्गत धार तहसील के ही 10 हजार किसानों को 44 करोड़ रूपये की ऋण राशि माफी के प्रमाण पत्र, सम्मान पत्र तथा ताम्रपत्र इस कार्यक्रम में वितरित जावेगे। श्री सिंह ने कहा कि जिले के इन किसानों को यह योजना अपनी माली हालत में सुधार लाने में सहायक सिद्ध होंगी। इस योजना के अंतर्गत कुक्षी तहसील में  9173 किसानों को 36.49 करोड़, गंधवानी में 5223 किसानों को 20.59 करोड़, डही में 3492 किसानों को 14.87 करोड़, धरमपुरी में 3158 किसानों को 12.23 करोड़, धार में 17 हजार 497 किसानों को 87.99 करोड़, बदनावर में 9532 किसानों को 41.58 करोड़, मनावर में 9580 किसानों को 42.96 करोड़ और सरदारपुर तहसील में 11 हजार 775 किसानों को 45.60 करोड़ रूपये की ऋण राशि माफ हुई है।
    इस अवसर पर पूर्व विधायक  सुरेन्द्रसिंह निमखेडा, पुलिस अधीक्षक  बीरेन्द्र कुमार सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  आर.के. चौधरी, अपर कलेक्टर दिलीप कापसे,संचालक कृषि अधिकारी अर एल जामरे , पत्रकारगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अरूणा बोडा ने किया तथा आभार उप संचालक कृषि श्री आर.एल. जामरे ने व्यक्त किया। 

No comments:

Post a Comment