HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday 21 January 2019

बिगड़ती कानून व्यवस्था और भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर सरकार का किया पुतला दहन

बिगड़ती कानून व्यवस्था और भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर सरकार का किया  पुतला दहन

संजय शर्मा 
हैलो -धार पत्रिका  
                  धार-  मध्यप्रदेश में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने आज जिला मुख्यालय पर प्रदेश सरकार का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। भाजपा के कार्यकर्ता नगर भाजपा कार्यालय में एकत्रित हुए और प्रदेश सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए स्थानीय हटवाड़ा चौराहे पर कांग्रेस सरकार का पुतला जलाया।धार विधायक श्रीमती नीना वर्मा ने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है। 
         अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और यही कारण है कि लगातार एक के बाद एक नृशंस हत्याएं हो रही हैं और कानून व्यवस्था बद से बदतर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से लगातार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की हत्या हो रही है वह निंदनीय और असहनीय है। उन्होंने मुख्यमंत्री व गृह मंत्री से तत्काल त्यागपत्र की मांग की है।
                  इस अवसर पर विधायक श्रीमती नीना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप पटोदिया, पूर्व विधायक मुकाम सिंह निगवाल, संभागीय सह मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, जिला पदाधिकारी डॉ शरद विजयवर्गीय व कन्हैया लाल यादव, मनोज सोमानी, नरेश राजपुरोहित, सनी रिन, हरिराम पटेल देलमी,धार नगर अध्यक्ष अनिल जैन बाबा, नगर पालिका उपाध्यक्ष कालीचरण सोनवानिया, नेता प्रतिपक्ष अजय फकीरा,भगवान दास मालवीय, मुन्ना लाल राठौर, राजेश हारोड़, विजय गवली, जयराज देवड़ा, भय्य् राम,कुसुम सोलंकी,विनीता जोशी, अनीता बोरासी, सोनू ठाकुर, पार्षद विपिन राठौर, हुकुम लस्करी, मनीष प्रधान, रवि मेहता, शिव पटेल,मुन्ना बाबा राठौर, बादल मालवीय, गोल्डी चौहान, कुलदीप आर्य, संदेश परमार, हरीश आर्य, प्रजेंद्र भट्ट, मोहन पटेल, जयराम गावर, विजय बारिया, अन्नू पटेल, अंकित जैन, राहुल देवड़ा,सन्नी होड़ा, अमित पाटीदार, सँजय मुकाती आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment