HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday 28 January 2019

भाजपा ने लोकसभा धार-महू के लिए लोकसभा संचालन टोली की नियुक्ति

भाजपा ने लोकसभा धार-महू के लिए लोकसभा संचालन टोली की नियुक्ति 

लोकसभा प्रभारी बाबुसिंह रघुवंशी , सह प्रभारी कलसिंह भाबर, संयोजक दिलीप पटोंदिया व सह संयोजक विनोद शर्मा,मीडिया प्रमुख दीपकसिंह रघुवंशी  नियुक्त 

संजय शर्मा 
हैलो -धार पत्रिका 
      धार-  प्रदेश  भाजपा ने संभागीय बैठक में लोकसभा संचालन टोली की घोषणा की है। यह घोषणा भाजपा प्रदेश  उपाध्यक्ष रामेष्वर शर्मा ने संभागीय संगठनमंत्री जयपालसिंह चावडा की सहमति से की है। लोकसभा संचालन टोली में लोकसभा धार-महू के लिए लोकसभा प्रभारी बाबुसिंह रघुवंशी , सह प्रभारी कलसिंह भाबर का बनाया गया है। संयोजक दिलीप पटोंदिया व सह संयोजक विनोद शर्मा को नियुक्त किया गया है।
  यहां जारी सूची के अनुसार लोकसभा संचालन टोली लोकसभा धार के लिए लोकसभा विस्तारक कमलनयन इंगले, मीडिया प्रमुख दीपकसिंह रघुवंशी , मीडिया सहयोगी रितेश  अग्निहोत्री व कैलाश  राठौर का मनोनयन किया गया है। इसी प्रकार सोषल मीडिया टीम में  राघवेन्द्र (सोनू) रघुवंषी व सहयोगी में मोनेश  जैन तथा दीपक पाटीदार का मनोनयन किया गया है। इसी प्रकार विधिक टीम में सुरेश  यादव को प्रमुख बनाया गया है इनके सहयोगी विरेन्द्र शर्मा व दिनेश  पाटीदार होंगे। इसी प्रकार हितग्राहियों के लिए बनाई गई टीम में शेखर यादव व श्रीमती रीता उपमन्यू का मनोनयन किया गया है। काॅलसेंटर का कार्यभार अनिल यादव देखेंगे। कार्यक्रम अनुवर्तन का दायित्व देवेन्द्र पटेल को सौंपा गया है। यह जानकारी मीडिया प्रमुख दीपकसिंह रघुवंषी ने दी।

No comments:

Post a Comment