HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Wednesday 16 January 2019

वचन पत्र में की गई घोषणाओं से मुकर रही कांग्रेस सरकार- रणवीर सिंह रावत मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष

वचन पत्र में की गई घोषणाओं से मुकर रही कांग्रेस सरकार-  रणवीर सिंह रावत मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष 

कर्ज माफी की विसंगतियों के खिलाफ किसान मोर्चा ने पूरे प्रदेश में सौंपा ज्ञापन
 संजय शर्मा 
हैलो -धार पत्रिका 
                भोपाल-  भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने बुधवार को प्रदेश के सभी जिला केन्द्रों पर प्रदेश सरकार की कर्ज माफी योजना की विसंगतियों के खिलाफ और कांग्रेस के वचन पत्र में किसानों के लिए की गयी घोषणाओं पर अमल किए जाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  रणवीर सिंह रावत ने कहा कि मध्यप्रदेश कांग्रेस द्वारा अपने वचन पत्र में की गई घोषणाएँ झूठ का पुलिंदा साबित हो रही हैं। झूठ और भ्रम फैलाकर,  जनता के साथ विश्वासघात करके कांग्रेस ने प्रदेश में अपनी सरकार तो बना ली, लेकिन अब उसकी कथनी और करनी का फर्क दिखाई देने लगा है।
कर्ज माफी में शर्तें जोड़ना किसानों से धोखाधड़ी
                मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  रणवीर सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में सभी किसानों का 2.00 लाख तक कर्ज माफ करने की बात कही थी। इस दायरे में सहकारी बैंक एवं राष्ट्रीयकृत बैंकों के चालू एवं कालातीत कर्ज को शामिल किया गया था। लेकिन सरकार बनने के बाद कांग्रेस किसान कर्ज माफी में कई प्रकार की शर्तें डालकर किसानों को धोखा दे रही है, जिसके कारण प्रदेश के कई किसान आत्महत्या कर चुके हैं। श्री रावत ने कहा कि सरकार तुरंत सभी किसानों के 2 लाख तक के सभी प्रकार के कर्ज माफ करते हुए ऋण मुक्ति प्रमाण पत्र जारी करे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कर्ज माफी योजना में किसानों से फार्म भरवाने की प्रक्रिया किसानों के आत्म सम्मान को चोट पहुँचा रही है। फार्म भरवाने की प्रक्रिया को समाप्त किया जाए और सरकार स्वतः ही अपने स्तर पर सभी किसानों का 2 लाख रुपये तक का कर्ज माफ करे। इसमें ट्रैक्टर, कृषि उपकरणों या अन्य पर लिए गए 2 लाख तक के कर्ज को भी शामिल किया जाए।
विधायक के साथ मोर्चा कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन
                राजधानी भोपाल में बैरसिया विधायक  विष्णु खत्री की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला भोपाल की ग्रामीण व नगर इकाई के तत्वावधान में कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के वचन पत्र में किसानों के लिए की गई घोषणाओं को अमल में लाने तथा कर्ज माफी योजना की विसंगतियों के खिलाफ राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। 
   इस अवसर पर किसान मोर्चा जिला भोपाल ग्रामीण के जिलाध्यक्ष अशोक मीना सम्राट, मोर्चा के नगर अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद यादव, प्रदेश कार्यालय मंत्री पदमसिंह ठाकुर, प्रदेश मीडिया प्रभारी संदीप श्रीवास्तव, सह कार्यालय मंत्री अशोक मीना,  मोहन सिंह मीणा, श्रीरूप सिंह ठाकुर,  राज ठाकुर,  श्याम चौकसे,  रवि चौकसे,  प्रेम साहू,मलखान पाल,  महेश मीणा,  नाथूराम पटेल, वीरेन्द्र मीणा, रविन्द्र पाटीदार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पूरे प्रदेश में दिए गए ज्ञापन
                किसान मोर्चा सरकार की कथनी और करनी में फर्क को लेकर पूरे बुधवार को पूरे प्रदेश में ज्ञापन सौंपे। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने शिवपुरी में, महामंत्री कैलाश पाटीदार ने खण्डवा में, महामंत्री विनोद सिंह जादौन और उपाध्यक्ष वीरेन्द्र राणा ने ग्वालियर में, प्रदेश मंत्री शिवराज सिंह ठाकुर और सांसद लक्ष्मीनारायण यादव ने सागर में, प्रदेश उपाध्यक्ष इन्द्रशरण सिंह चौहान एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष देवेन्द्रनाथ चतुर्वेदी ने सीधी में, प्रदेश मंत्री कृष्णाचंद्र यादव ने उज्जैन में, सांसद जनार्दन मिश्रा एवं मोर्चा के मध्यप्रदेश के सह प्रभारी श्री रामलोलारख सिंह ने रीवा में ज्ञापन दिया।

No comments:

Post a Comment