HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 17 January 2019

युवा मंडल द्वारा विकासखंड स्तर पर दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

युवा मंडल द्वारा विकासखंड स्तर पर दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 

संजय शर्मा 
हैलो -धार पत्रिका 
             धार / सरदारपुर - भारत सरकार द्वारा संचालित नेहरू युवा केंद्र धार के माध्यम से जनसेवा युवा मंडल भरावदा द्वारा विकासखंड स्तर पर दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन स्थान फुलगांवडी तहसील सरदारपुर में किया गया जिसमें उपस्थित क्षेत्र की कबड्डी फुटबॉल वालीबॉल खो खो इत्यादि टीम ने भाग लिया       
                  खेल प्रतियोगिता के दौरान विजेता टीमों को कार्यक्रम के विशेष अतिथि  नेहरू युवा केंद्र जिला समन्वयक श्रीमती तारा पारगी व सुश्री मिताली के द्वारा शिल्ड और टीशर्ट देकर सम्मानित किया गया 
              कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा कर्मी नवीन गोयल द्वारा किया गया व  श्रीकांत पटेल द्वारा नेहरू युवा केंद्र की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहां कि प्रत्येक गांव में युवाओं का मंडल बनाकर शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करके सामाजिक क्षेत्र में आयोजन करवा सकते हैं जिससे आज का युवा जागरुक रहेगा वह सरकार की योजनाओं का जन-जन तक लाभ मिलेगा व सामाजिक क्षेत्र में लोगों की जागरूकता बढ़ेगी वह सक्रियता के साथ में नेहरू युवा केंद्र से जुड़कर जिला स्तरीय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता व सामाजिक क्षेत्र में जुड़कर गांव का नाम रोशन कर सकते हैं उक्त कथन कहते हुए सक्रिय व विजेता युवा मंडलो को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया क्षेत्र के लगभग गांव से खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीमों ने पहुंचकर भाग लिया कार्यक्रम का आभार नितेश मारू द्वारा प्रकट किया गया जानकारी खेल शिक्षक मोहन भंडारिया द्वारा दी गई 

No comments:

Post a Comment