HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Friday 18 January 2019

आईएएस मीट शुरू, सीएम कमलनाथ ने कहा- बदलते वक्त के साथ अफसरों को भी बदलना होगा

आईएएस मीट शुरू, सीएम कमलनाथ ने कहा- बदलते वक्त के साथ अफसरों को भी बदलना होगा

 तीन दिवसीय आईएएस ऑफीसर्स मीट का शुभारंभ
अफसरों को योजनाओं के क्रियान्वयन में सुधार लाने की नसीहत 
बोले- संतुष्टि मेरे जीवन का सबसे बड़ा फंडा, इसी के लिए काम करता हूं  
संजय शर्मा 
हैलो -धार पत्रिका  
               भोपाल .मुख्यमंत्री कमल नाथ ने आज यहाँ कन्वेंशन सेंटर में तीन दिवसीय आईएएस ऑफीसर्स मीट का शुभारंभ किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जरूरतमंदों की मंशा के अनुरूप योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाना वर्तमान समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सफलता और संतुष्टि में बहुत अंतर होता है। किसी पद को प्राप्त करने की सफलता संतुष्टि का आधार नहीं होती। संतुष्टि सफल परिणामों से मिलती है। सफलता किसी पद पर बने रहने तक रहती है, जबकि संतुष्टि सारा जीवन साथ चलती है।
               सीएम कमलनाथ ने कहा कि मेरा अनुभव है, बहुत ही अच्छे उद्देश्य से बनी योजनाएं और कार्यक्रम भी क्रियान्वयन कार्य की विफलता से उद्देश्यों की प्राप्ति नहीं कर सके। इसलिए यह जरूरी है, कि हम सब योजनाओं के क्रियान्वयन की व्यवस्था में सुधार करें। जिससे की योजना की मंशा के अनुरूप जरूरतमंद लाभान्वित हो पाएं।
                सफलता और संतुष्टि में बड़ा अंतर : मुख्यमंत्री ने कहा कि सफलता और संतुष्टि में बड़ा अंतर होता है। किसी पद को प्राप्त करने की सफलता संतुष्टि का आधार नहीं होती। संतुष्टि सफल परिणामों से मिलती है। सफलता किसी पद पर बने रहने तक होती है, जबकि संतुष्टि सारा जीवन साथ चलती है। और यही मेरे जीवन का सबसे बड़ा फंडा है और मैं संतुष्टि के लिए काम करता हूं। 
               तेजी से बदलते विश्व की चुनौतियां के साथ देश-प्रदेश का नवनिर्माण करना आज की चुनौती है। इसके अनुरूप देश प्रदेश के निर्माण के लिए हमें संकल्पित ओर समर्पित होना होगा।
        आई.ए.एस. एसोसिऐशन की अध्यक्ष श्रीमती गौरी सिंह ने कहा कि मीट के दौरान मिल-जुलकर सांस्कृतिक गतिविधियों, खेलकूद और अन्य कार्यक्रमों में भाग लेकर अधिकारियों का भाईचारा बेहतर होगा। आपसी समझदारी बढ़ेगी। मीट आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री पंकज अग्रवाल ने मीट की दौरान होने वाली गतिविधियों का ब्योरा दिया। उन्होंने बताया कि आगामी ढाई दिन में मीट की एसोसियेशन के सदस्यों और उनके परिजनों के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम इनडोर-आउटडोर गेम्स, अंताक्षरी और क्विज़ आदि कार्यक्रम होंगे। सम-समायिक विषय पर उद्बोधन और एक-दूसरे के विचारों को समझने के लिये पैनल डिस्कशन के आयोजन भी किये जा रहे हैं।
           आईएएस सर्विस मीट में सोनम वांगचुक भी आए हुए हैं। थ्री इडियट्स फिल्म में आमिर ने उनसे ही मिलता जुलता किरदार निभाया था। इस मौके पर मुख्य सचिव सुधिरंजन मोहंती और राज्य निर्वाचन आयुक्त बीपी सिंह के साथ ही प्रदेश के आला प्रशासनिक अफसर मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment