HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday 24 December 2018

6 दिवसीय माण्डू उत्सव-2018 का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया

 6 दिवसीय माण्डू उत्सव-2018 का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया 

संजय शर्मा
हैलो -धार पत्रिका 
          धार-  24 दिसम्बर, 2018 नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती मालती-जयराम गावर द्वारा सोमवार को माण्डू में स्थित ‘‘मीरा की जीरात’’ स्थल पर आयोजित माण्डू उत्सव-2018 का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में,कांग्रेस  जिला अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह  गौतम, कलेक्टर श्री दीपक सिंह, वन मण्डलाधिकारी  सतेन्द्र कुमार सागर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  रूपेश  कुमार द्विवेदी, सहायक आयुक्त जनजातिय कार्य विभाग  ब्रजेश  चन्द्र पाण्डेय, जिला शिक्षा अधिकारी  अनिल वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व  वीेरेन्द्र कटारे,कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष राकेश डोड , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नालछा  मुवेल, तहसीलदार  भास्कर गाचले सहित पत्रकारगण, बड़ी संख्या में दर्शकगण तथा कलाकार व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। 
          कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्री  गौतम ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिला प्रशासन द्वारा हर साल माण्डव उत्सव आयोजित किया जाता है। इस माण्डू उत्सव में जो भी कमियां है, उन कमियों को दूर करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। 
       कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि माण्डू उत्सव बहुत पुरानी परम्परा है। उसी परम्परा के अनुरूप यह उत्सव मनाया जा रहा है। पर्यटकों के लिए यह आयोजन उपलब्ध रहेंगा। वर्ष के अंत में आयोजित इस उत्सव में सभी अपनी सहभागिता दे और मार्गदर्षन भी करे। 
        स्वागत भाषण सहायक आयुक्त जनजातिय कार्य विभाग ब्रजेश पाण्डेय ने दिया। कार्यक्रम के पूर्व कांग्रस जिला अध्यक्ष श्री गौतम तथा कलेक्टर श्री सिंह ने इस अवसर पर भारतीय पुरातत्व संरक्षण भोपाल मण्डल उप मण्डल माण्डव द्वारा आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी, फोटोग्राफर एसोसिएषन द्वारा माण्डव पर आधारित छायाचित्रों की प्रदर्शनी  का फीता काटकर उद्घाटन किया और इन प्रदर्षनियांे का अवलोकन भी किया। 
       कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अरूणा बोडा तथ प्रो.  प्रवीण शर्मा  ने किया। इस अवसर पर कु. इशिका मुकाती द्वारा गणेश  वंदना प्रस्तुत की गई। इस कार्यक्रम में आदिवासी नृत्य दल द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही अन्य दलों द्वारा भी आकर्षक व सुन्दर प्रस्तुति दी गई। 

No comments:

Post a Comment