कमलनाथ सरकार मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण- 28 विधायक बने मंत्री इनमें 1 निर्दलीय 2 महिलाएं
मालवा-निमाड़ से सबसे ज्यादा 8 और विंध्य से सबसे कम 2 ही मंत्री
संजय शर्मा
हैलो -धार पत्रिका
भोपाल- मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार के मंत्रिमंडल का मंगलवार को शपथ ग्रहण हुआ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 28 मंत्रियों को शपथ दिलाई। इनमें एक निर्दलीय प्रदीप जायसवाल, दाे महिलाएं- विजयलक्ष्मी साधौ और इमरती देवी और एक मुस्लिम- आरिफ अकील को मंत्री बनाया गया है। 15 विधायक ऐसे हैं, जो पहली बार मंत्री बने, जबकि कांग्रेस से पहली बार विधायक बने 55 नए चेहरों में से किसी को भी मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गई।
इससे पहले मंत्रिमंडल को लेकर चार दिन तक दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत प्रदेश के दिग्गज नेताओं के साथ बैठक की। ऐसा बताया गया कि अल्पमत की कांग्रेस को समर्थन देकर बहुमत दिलाने वाली बसपा और सपा भी मंत्रिमंडल में जगह पाने के लिए दिनभर दबाव बनाती रहीं। हालांकि, दोनों ही पार्टियों के किसी विधायक को पद नहीं मिला।
इन्होंने ली शपथ
1 डॉ विजय लक्ष्मी साधौ, 2 सज्जन सिंह वर्मा, 3 हुकुम सिंह कराड़ा, 4 डॉ. गोविंद सिंह, 5 बाला बच्चन, 6 आरिफ अकील, 7 ब्रजेन्द्र सिंह राठौर, 8 प्रदीप जायसवाल, 9 लखन सिंह यादव , 10 तुलसीराम सिलावट, 11 गोविंद सिंह राजपूत, 12 श्रीमती इमरती देवी, 13 ओमकार मरकाम, 14 डॉ प्रभुराम चौधरी , 15 प्रियवत सिंह,16 सुखदेव पांसे, 17 उमंग सिंगार, 18 हर्ष यादव , 19 जयवर्धन सिंह, 20 जीतू पटवारी, 21 कमलेश्वर पटेल, 22 लखन घनघोरिया, 23 महेन्द्र सिंह सिसौदिया,24 पीसी शर्मा,25 प्रद्युम्न सिंह तोमर, 26 सचिन यादव, 27 सुरेन्द्र सिंह बघेल हनी 28 ,तरुण भनोट
विधानसभा का सत्र 7 जनवरी से : विधानसभा का सत्र 7 जनवरी से शुरू हो रहा है, जिसमें सभी विधायकों को प्रोटेम स्पीकर शपथ दिलाएंगे, जो कि सदन का वरिष्ठ नेता होता है। इस पद के लिए अभी भाजपा से गोपाल भार्गव का नाम आगे है। यह सत्र 11 जनवरी तक चलेगा। सरकार 10 संसदीय सचिव बना सकती है। इन्हें कैबिनेट या राज्यमंत्री का दर्जा होगा। इस बारे में मुख्यमंत्री ने विवेक तन्खा से चर्चा की है।
No comments:
Post a Comment