HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Friday 14 December 2018

कमलनाथ 17 दिसंबर को लगभग 21 मंत्री टीम के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

कमलनाथ 17 दिसंबर को लगभग 21 मंत्री टीम  के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे 

10 दिन में किसानों की कर्जमाफी का वादा पूरा करेंगे, जनआयोग करेगा घोटालों की जांच: कमलनाथ
संजय शर्मा 
हैलो -धार पत्रिका 
          नई दिल्ली/भोपाल. नौ बार से छिंदवाड़ा से सांसद कमलनाथ (72) ने शुक्रवार को राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया। उनके साथ प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया, ज्योतिरादित्य सिंधिया और अरुण यादव भी मौजूद रहे। गुरुवार रात को ही कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री के लिए उनके नाम का ऐलान हुआ था। वे सोमवार को भाेपाल के जंबूरी मैदान पर शपथ लेंगे। विधानसभा चुनाव से करीब छह महीने पहले कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का जिम्मा संभाला था। कांग्रेस ने इस फैसले के साथ यह भी साफ कर दिया कि राज्य में कोई उप-मुख्यमंत्री नहीं होगा।
          शपथ लेने के पहले शुक्रवार को कमलनाथ ने कहा कि 10 दिन में किसानों की कर्ज माफी वादा पूरा करेंगे। कृषि और विकास के लिए काम करेंगे। व्यापमं मामले की जांच को लेकर उन्होंने कहा, "हम अपोज नहीं एक्सपोज करना चाहते हैं। किसी दुर्भावना के मकसद के लिए नहीं बल्कि घोटालों को सामने लाने के लिए जनआयोग बनाया जाएगा।'' मंत्रियों के सवाल पर कहा कि अभी तो फिलहाल अकेले ही शपथ ले रहा हूं। उनका फैसला भी जल्द लिया जाएगा।
कमलनाथ जी का जीवन /राजनीतिक सफर- एक नजर में-
कमलनाथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री
नाम :- कमलनाथ जी 
पिता का नाम :-  स्वर्गीय श्री महेंद्र नाथ जी 
माता का नाम :-  स्वर्गीय श्रीमती लीला नाथ जी  
जन्मतिथि :- 18 नवंबर 1946 
पत्नी श्रीमती :- अलका नाथ जी 
पुत्र :- नकुल नाथ एवं बकुल नाथ 
          शैक्षणिक योग्यता :-  दून स्कूल से शालेय शिक्षा ,सेंट जेवियर कॉलेज कोलकाता से वाणिज्य स्नातक 
शैक्षणिक संस्थानों के प्रभार :-अध्यक्ष इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी बोर्ड ऑफ गवर्नमेंट गाजियाबाद , अध्यक्ष लाजपत राय पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज गाजियाबाद ,
अध्यक्ष इंस्टिट्यूट ऑफ इंडोलॉजी नई दिल्ली साहिबाबाद 
डाक्टरेट से सम्मानित सन 2006 में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित
          कमल नाथ पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए 7 वीं लोकसभा में 1980 में।8 वीं लोकसभा में 1985, 9 वीं लोकसभा में 1989, और 10 वीं लोकसभा में 1991 में।
वन एवं पर्यावरण मंत्री बने में जून 1991 में।1995 से 1996 तक वे सेवा के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री, वस्त्र (स्वतंत्र प्रभार)
           12 वीं लोकसभा में 1998 और 13वीं लोकसभा में 1999 में।14 वीं लोकसभा में 2004 में।केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री, वाणिज्य और उद्योग 2004 से 2009 के लिए।
2009 में 15 वीं लोकसभा और केंद्रीय मंत्री सड़क परिवहन और राजमार्ग बने।
फिर शहरी विकास मंत्री बने।
कमलनाथ 2001 से 2004 तक एआईसीसी के महासचिव रहे।
कमलनाथ 2012 में प्लांनिंग कमिशन के एक्स ऑफशियो सदस्य रहे
वे सोलहवीं लोकसभा में प्रो टेम स्पीकर हैं। 26 अप्रेल 2018 को मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बने।
शिक्षा और पारिवारिक जानकारी-
उनकी शादी अलका नाथ से 27 जनवरी 1973 को हुई और उनके दो बेटे हैं।
नवी बार के सांसद कमलनाथ लोकसभा के सबसे लंबे समय तक सांसद रहने वाले एवं सबसे सीनियर सदस्यों में से एक हैं
 विदेश यात्राएं :- सन 1982 से 2018 तक 600 से अधिक विदेशी यात्राएं संसार के सभी देशों में संयुक्त राष्ट्र संघ की साधारण सभा से लेकर अंतर्राष्ट्रीय संसदीय सम्मेलनों तथा सभी प्रमुख देशों में सम्मेलनों गोष्ठियों में सम्मिलित
प्रकाशित पुस्तकें ;- भारत की शताब्दी एवं व्यापार निवेश उद्योग नामक पुस्तक के लेखक श्री कमलनाथ

No comments:

Post a Comment