HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 15 December 2018

अति रूद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति में उमड़ा हजारों भक्तों का हुजूम 10 हज़ार से भी ज्यादा श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूर्णाहुति में लिया हिस्सा.

अति रूद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति में उमड़ा हजारों भक्तों का हुजूम 10 हज़ार से भी ज्यादा श्रद्धालुओं ने पहुंचकर  पूर्णाहुति में लिया हिस्सा

अति रूद्र महायज्ञ में गुजरात में होने वाले 11008 कुंडी महायज्ञ की धर्म ध्वजा लेकर के गुजरात की समिति अति रूद्र महायज्ञ में पहुंची
विक्की राजपुरोहित 
हैलो -धार पत्रिका 
          कोद/धार-  कोटेश्वर तीर्थ स्थल पर पिछले 8 दिनों से अति रूद्र महायज्ञ का आयोजन व श्रीमद् भागवत कथा के साथ में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में लगभग 2000 मरीजों का निशुल्क परीक्षण कर निशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया ।उपनयन संस्कार भी हुआ। भागवताचार्य आशुतोष नंद गिरी जी महाराज ने 7 दिनों तक भागवत कथा का वाचन किया आज। आज भागवत व अति रूद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न हुई ।महायज्ञ का आयोजन सर्वजन सुखाय  सर्वजन हिताय की  मंशा के साथ नर्मदा नंद बाप जी के द्वारा किया गया था।
          125 ब्राह्मणों 108 जजमानओं ,पत्रकारों व यज्ञ में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रुप से सहयोग देने वाले सभी लोगों का मंच से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान भी किया गया।
         वहीं गुजरात में होने वाले 11008 कुंडी महायज्ञ की धर्म ध्वजा लेकर के गुजरात की एक समिति भी कोटेश्वर धाम पहुंची वह  यज्ञ में हिस्सा लिया 14 नवंबर से 19 नवंबर 2019 को गुजरात के भगोधरा शहर के गांव कानतरो फिल्म सिटी में 11008 कुंडी लक्ष्मी नारायण कामधेनु महायज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। महायज्ञ का मुख्य उद्देश्य भारत को विश्वगुरु बनाना है यज्ञ के माध्यम से वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया जाएगा।
           इस यज्ञ में पर्यावरण विभाग गुजरात भारत व अन्य देशों के संग तंत्र समिति व भूमि जलवायु इनके पैरामीटर के अनुसार जांच की जाएगी यज्ञ के दौरान क्या होता है यज्ञ के बाद क्या होता है उस पर भी रिसर्च किया जाएगा रिसर्च के बाद पूरे विश्व में बताया भी जाएगा। गोपालन मंत्री गुजरात सरकार के दिलीप शाह रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, प्रदीप पांडे उज्जैन  आदि कई जनप्रतिनिधि के साथ मे कई साधु संत भी पहुंचे थे।

No comments:

Post a Comment