HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 13 December 2018

कमलनाथ होंगे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री 17 को शपथ सामरोह एमपी में अब कमल सरकार

कमलनाथ होंगे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री 17 को शपथ सामरोह एमपी में अब कमल सरकार 

शपथ सामरोह में  मुख्यमंत्री के साथ 21 मंत्री  भी शपथ ले सकते है 

संजय शर्मा 
संपादक 
हैलो -धार पत्रिका 
          भोपाल.  मध्य प्रदेश का अगले मुख्यमंत्री कमलनाथ होंगे। उनका नाम लगभग तय माना जा रहा है। इसका औपचारिक ऐलान कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद आज रात को होगा।खबर यह आ रही है  की भोपाल के परेड ग्राउंड पर 17 दिसंबर  को समारोह होगा साथ ही लगभग 21 मंत्री भी शपथ ले सकते है।   इधर, कमलनाथ और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से दिल्ली में मिले। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी ने कमलनाथ के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी है। कमलनाथ छिंदवाड़ा से 9 बार से सांसद रहे हैं, इसके साथ ही मप्र में चुनाव के दौरान सारा काम उन्होंने ही संभाल रखा था। बताया जा रहा है कि ज्यादातर विधायकों ने सीएम के लिए कमलनाथ का नाम चुना था।

No comments:

Post a Comment