भारतीय जनता युवा मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ संपन्न
युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ की हड्डी है, घर-घर पहुचंकर दे भाजपा सरकार के विकास कार्यो की जानकारियां - डॉ राज बर्फा
संजय शर्मा संपादक
हैलो - धार पत्रिका
राजगढ़ -युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। युवा मोर्चा का हर कार्यकर्ता पुरी तरह जुट जाए। एक बार फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेंगी। हर कार्यकर्ता घर-घर एवं गली-गली तक पहुंचकर जनता से संकर्प कर उन्हें भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यो के बारें में बताए एवं 28 नवंबर को भाजपा के पक्ष में मतदान करवाएं। उक्त बाते धार जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. राज बर्फा ने नगर के उदय पैलेस में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से कही। इसी दौरान श्री बर्फा ने सभी कार्यकर्ताओं से भाजपा को जिताने का संकल्प भी दिलवाया।
वहीं भाजपा प्रत्याशी संजय बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओ से कड़ी मेहनत कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने एवं करवाने की अपील। कार्यकर्ता सम्मेलन को युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सनी रिन, महामंत्री जय सूर्या, भाजपा मंडल अध्यक्ष नविन बानिया ने भी संबोधित किया। वहीं आयोजन में ग्राम पंचायत सेमलिया के पूर्व संरपंच एवं वर्तमान सरपंच पति मुन्ना डामोर, कल्लू डामोर, जोगा डामोर, नानसिंह, शांतिलाल भूरिया, बिलू डामोर सहीत सेकड़ो कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए। जिनका श्री बर्फा ने पार्टी का दुपट्टा एवं पुष्पहार पहनकार स्वागत किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता कांतीलाल भंडारी, विधानसभा पूर्ण कालिक मांगीलाल चौहान, सांसद प्रतिनिधी मुकेश कावड़ीया, मंडल महामंत्री पिडु बारिया, भाजयूमो मंडल महामंत्री पप्पु गामड़, प्रितम ठाकुर, सुमित अवस्थी, अजय चौहान, दिपक चोयल, गोवर्धन कुमावत, प्रविण भूरिया, प्रदिप खराड़ी, सुभाष कुमावत, गिरधारी कुमावत, सुरेश चोयल, हिरालाल चौधरी, रितीक पटेल, हुकमसिंह राजपूत, कंकुसिंह बारोड़, विक्रम बारोड़, राहुल सेन, भूरालाल चौधरी, राहुल परवार, यश सोलंकी, प्रतिक पाटीदार, पवन पाटीदार आदी सेकड़ो भाजयूमो कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं कार्यक्रम में स्वागत भाषण युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मदन चोयल ने दिया। कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा के गोलु परमार ने किया एवं आभार आईटी सेल के अक्षय राठोड़ ने व्यक्त किया। उक्त जानकारी विधानसभा मीडिया प्रभारी सांसद प्रतिनिधी गोपाल सोनी ने दी।
No comments:
Post a Comment