HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Wednesday 21 November 2018

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज बदनावर कांग्रेस प्रत्याशी राजवर्धन सिंह दत्तीगांव के पक्ष में ग्राम बिड़वाल में आम सभा को सम्बोधिय किया

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज बदनावर कांग्रेस प्रत्याशी राजवर्धन सिंह दत्तीगांव के पक्ष में ग्राम बिड़वाल में आम सभा को सम्बोधिय किया
 

 कांग्रेस की सरकार बनने पर 10 दिन में होगा किसानों का कर्जा माफ़ - ज्योतिरादित्य सिंधिया

संजय शर्मा /विक्की राजपुरोहित
 हैलो -धार 
           बिड़वाल /बदनावर -धर्म के क्षेत्र में राजनीति और राजनीति के क्षेत्र में धर्म नहीं होना चाहिए। किंतु भाजपा वालों ने धर्म को अपनी राजनीति बना रखा है। राम मंदिर बनाने की बात तो करते हैं किंतु तारीख नहीं बताते हैं। भाजपा ने हिंदू धर्म को अपनी बपौती समझ लिया है। इससे सावधान रहे। हिंदुत्व क्या होता है यह मैं भाजपा को सिखाऊंगा। यहां शिवराज मामा के बारे में आप सब जानते है। मैं आपको बताना चाहता हूं मामा का इतिहास। हमारे दे में एक सकुनि मामा हुआ है और एक कंस मामा। और अब कलयुग में शिवराज मामा भोपाल में बैठा हुआ है। 
         ग्राम बिडवाल में कांग्रेस प्रत्याी राजवर्धनसिंह दत्तीगांव के समर्थन में आज हुई  चुनावी सभा में 25 मिनट के अपने धारा प्रवाह भाषण में कांग्रेस के स्टार प्रचारक ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मंडी में किसान टै्क्टर लेकर लाइन लगाता है, फिर पेमेंट के लिए बैंकों में लाइन लगाता है, इस सरकार ने हर चीज ऑनलाइन कर दी है। किंतु वास्तव में यह इनआइन हो गई है। प्रधानमंत्री फसल बीमा के नाम पर ढाई करोड़ किसानों से 6 हजार करोड़ रुपए वसूला जाता है। जो शिवराज के प्रतिनिधियों व साथियों के सूटबूट के लिए खर्च होते हैं। मुआवजे के नाम पर किसानों को एक रुपया बीमा राा देकर मजाक बना दिया जाता है। प्रदे में आज किसान उपज का दाम नहीं मिलने से दुखी, युवा रोजगार नहीं मिलने से दुखी, महिलाएं अत्याचारों से दुखी, व्यापारी गब्बर सिंह टैक्स से दुखी हैं। इस बारे में शिवराज को कोई चिंता नहीं है। उन्होंने पूरे प्रदेश  को बेहाल व बदहाल कर दिया है।
कांग्रेस की सरकार बनने पर 10 दिन में होगा किसानों का कर्जा माफ्
         उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों का दो लाख रुपए तक का कर्जा मात्र 10 दिन में माफ किया जाएगा। बिजली के बिल आधे कर दिए जाएंगे। इसी तरह बिजली की मोटर को 5 हॉर्सपावर मानकर बिल लिया जाएगा। 
       मंडी टैक्स आधा कर दिया जाएगा। किसानों को मंडी में उनकी उपज का नकद भुगतान किया जाएगा। इस सरकार ने पूरे मध्यप्रदेश को बलात्कार की राजधानी बना दी है। हमारी सरकार बनने पर धार जिले की बदनावर तहसील में भाजपा सरकार ने फूड प्रोसेसिंग एवं सहकारिता क्षेत्र में प्लांट डालने की जो घोषणा की थी, उसे हम पूरा करेंगे।
               इससे पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी दत्तीगांव ने संबोधित किया। मंच पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालमुकुंदसिंह गौतम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमलसिंह पटेल, हरिनारायण सिंह पंवार,बदनावर नप अध्यक्ष अभिषेक मोदी, कुसुमसिंह दत्तीगांव ,रवि प्रताप सिंह राठौर बना ,पंडित श्याम अग्निहोत्री समेत कई स्थानीय नेता मौजूद थे। सिधिया के सामने सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र से सपाक्स से चुनाव लड रहे करणसिंह वसुनिया ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी प्रत्याशी प्रताप ग्रेवाल के समर्थन में बैठने की घोषणा की।
        सभा में कई गांवो के भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सभा समाप्ति से पहले सिंधिया ने सभा में मौजूद करीब 10 हजार से अधिक लोगो को कांग्रेस को विजयी बनाने के लिए हाथ उठवाकर संकल्प दिलाया।

No comments:

Post a Comment