HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 25 November 2018

कांग्रेस प्रत्याशी राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने किया जनसंपर्क

कांग्रेस प्रत्याशी राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने किया जनसंपर्क

धर्मेंद्र अग्निहोत्री  
संपादक  हैलो -धार 
          बदनावर-  कांग्रेस प्रत्याशी राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने रविवार को विभिन्न गांवों में जन संपर्क कर मतदाताओ से आशीर्वाद लिया। दत्तीगांव ने बड़ी छोखुर्द, छोटी छो, रिटोड़ा, रिटोड़ी, छनगारा, दूधवाल, भाट बामन्दा, नयाखेड़ा, कचनारिया, दिवानिया, धान्याखेड़ी, मसानिया, बड़ोदिया, बिड, कराड़िया, वरनासा, भीमपुरा, गोलावदा, खडीगारा, भोंइंदा आदि गांवों में जन संपर्क किया। इस दौरान रिटोड़ा में उन्हें सेवफ़ल से तोला गया। दत्तीगांव ने नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में अन्नदाता कर्ज से परेशान है। सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान आत्महत्या करने को विवश है। कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों के कर्ज माफ होंगे तथा बिजली के बिल आफ होंगे। दत्तीगांव के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment