धार भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली विशाल रैली
संजय शर्मा
संपादक हैलो -धार
धार- भाजपा महिला मोर्चा द्वारा धार की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती नीना विक्रम वर्मा को विजय बनाने के लिए विशाल रैली निकाली जो शहर के प्रमुख मार्ग हटवाड़ा, पिपली बाजार, आनंद चैपाटी, राजवाड़ा, पौ - चोपाटी, नालछा दरवाजा, पट्ठा चैपाटी, भाजी बाजार, धानमण्डी से होते हुए नगर भाजपा कार्यालय पर इसका समापन हुआ।
इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती कुसुम सोलंकी, जिला मीडिया प्रभारी सोनू रघुवंशी, ममता जोशी पार्षद श्रीमती लक्ष्मी बाई नरोले, हेमलता जयराज देंवड़ा, नगर अध्यक्ष रीमा राठौर, विनिता जोषी, अल्पना जोषी, प्रज्ञा ठाकुर, सोनु ठाकुर, बिस्सोबेन, निशा शर्मा, अनिता म्हाले आदि। सहित महिला मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थी।
No comments:
Post a Comment