बदनावर भाजपा प्रत्याशी शेखवात के पक्ष में चुनावी सभा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ली
मंदिर में मस्जिद जैसे बैठते है राहुल - योगी आदित्यनाथ
योगी बोले निर्दलीयों की जमानत जप्त होंगी
संजय शर्मा
संपादक हैलो -धार पत्रिका
धार /बदनावर- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ धार जिले के बदनावर में भाजपा प्रत्याशी भवंर सिंह शेखवात को विजय बनाने के लिए प्रचार हेतु आए थे। उन्होंने यहां पर आमसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी को जमकर आड़े हाथों लिया। योगी ने कहा की राहुल गांधी गुजरात चुनाव में खूब मंदिरों में गए लेकिन मंदिर में वे घुटनों पर बैठते है जैसे मस्जिद में नमाज के लिए बैठा जाता है। यूपी मुख्यमंत्री योगी यहीं नहीं रूके उन्होंने राहुल गांधी को कहा कि उन्हें ईटली और नानी याद आती है और ईटली भाग जाते है। इसलिए वोट मांगने का कोई अधिकार नहीं है।उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 403 में से सिर्फ 7 सीटे मिली थी उसको वहां कोई वजूद नहीं है। यहां पर भी उसकी ऐसी ही हालत कर दो।
राहुल गांधी आपके मध्यप्रदेश में आए होंगे। पता नहीं यहां पर वो मंदिरों में गए कि नहीं गए। लेकिन गुजरात में उन्होंने बहुत मंदिरों के दर्शन किए। लेकिन जब मंदिरों में दर्शन के लिए जाते है तो ऐसा लगता है वे घुटनों के बल बैठे तो पुजारी को बोलना पड़ा की राहुल जी ये मंदिर है मस्जिद नहीं। मंदिर में पालकी मारकर बैठा जाता है। घुटनों के बल बैठकर यहां नमाज पढने नहीं बैठते।
अयोध्या राम मंदिर पर उन्होंने कहा की हमें न्याय पालिका पर पूरा भरोसा है राम भक्त भावना अनुरूप ही फ़ैसला आएगा।
देश के अंदर कोई संकट दिखाई देता है वो संकट चाहे कश्मिर के अंदर हो, मध्यप्रदेश के अंदर हो चाहे गुजरात के अंदर हो या देश के अंदर कहीं भी उस संकट के समय भारतीय जतना पार्टी का कार्यकर्ता और भारतीय जनता पार्टी का नैतृत्व उस संकट के समय कार्य करते हुए दिखाई देता हैं लेकिन देश के संकट के समय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को भारत याद नहीं आता है तब उन्हें नानी याद आती है और ईटली भाग जाते है।
देश के अंदर जितने भी विवाद है उस विवाद की जड़ है कांग्रेस। जितना भी देश के अंदर आतंकवाद है , नक्सलवाद है, आराजकता है उसकी जड़ है कांग्रेस।
चुनावी सभा में मंच पर सांसद सावित्री ठाकुर,विधायक भवंर सिंह शेखावत, पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार,भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राज बर्फा, जनपद अध्यक्ष प्रकाश राव सावंत,सोसायटी अध्यक्ष नारायण देवड़ा,मंडल अध्यक्ष में सुनील मोदी, बृजेन्द्र भट्ट,डोडिया,राजेश वर्मा,सहित अनेक क्षेत्रीय नेता उपस्थित थे।
योगी आदित्यनाथ मंच पर आने से पहले कार्यकर्ता ने नारेबाजी कर कहा कि देखो देखो यूपी का शेर आया, योगी ने मंच से लगभग 20 मिनिट सभा को सम्बोधित किया। अंत मे जय श्री राम नारे के साथ अपनी वाणी को विराम दिया।
No comments:
Post a Comment