भाजपा प्रत्याशी संजय बघेल ने दसई क्षेत्र में किया जन संपर्क, मुख्यमंत्री के सभा में पहुंचने की कार्यकर्ताओं से की अपील
हैलो-धार
संपादक संजय शर्मा
राजगढ़-भारती जनता पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी संजय बघेल ने आज दसई क्षेत्र में जन संपर्क किया। श्री बघेल ने आज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दसई एवं दसई क्षेत्र के सभी गांवो में सघन जन संपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान श्री बघेल ने कहां की भाजपा सरकार ने किसानों का हर समय ध्यान रखा है और आगे भी रखेंगे। साथ ही क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं से कहां की कल दसई में मुख्यमत्री शिवराज सिंह चौहान जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसमें सभी कार्यकर्ता अधीक से अधिक संख्या में शामिल हो। जन संपर्क के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र गर्ग, डीसी सोनगरा, धर्मेन्द्र मंडलोई, अरूण बघेल, सुरेन्द्र बघेल, दिनेश पटेल, नारायण मुकामी, सुरेश पाटीदार, मुकेश पाटीदार, देवेन्द्र पाटीदार, गोपाल वैष्णव, बालमुकंद पाटीदार, नरेन्द्र पाटीदार आदी बड़ी संख्या में भाजपा एवं भाजयूमो कार्यकर्ता मौजुद रहे।
कल दसई आएंगे मुख्यमंत्री -
भाजपा प्रत्याशी संजय बघेल के समर्थन में कल जनसभा का संबोधित करने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान दसई आएंगे। विधानसभा प्रभारी महेन्द्रसिंह चाचुबना एवं श्याम नायक ने बताया की कल मुख्यमंत्री सुबह लगभग 9ः30 बजे दसई के मंडी प्रांगण में जन सभा को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी संजय बघेल के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे। कार्यक्रम में क्षेत्र भर के 10 से 15 हजार लोगो के आने का अनुमान है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राज बर्फा, सांसद सावित्री ठाकुर, भाजपा जिला महामंत्री मुकामसिंह रावत सहीत जिले के समस्त भाजपा पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेता राजेन्द्र गर्ग, बाबुलाल चावड़ा, सुरेश तातेड़, मंडल अध्यक्ष नवीन बानिया एवं रामेश्वर चौधरी, दिनेश पटेल आदी भाजपा कार्यकर्ता मौजुद रहेंगे। विधानसभा प्रभारी कन्हैयालाल पटेल, गंगराम पाटीदार, धर्मेंद्र मंडलोई एवं हरिराम पटेल ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे। उक्त जानकारी विधानसभा मीडिया प्रभारी गोपाल सोनी ने दी।
No comments:
Post a Comment