HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Friday 2 November 2018

भाजपा ने मध्यप्रदेश के लिए 177 उम्मीदवारों की सूची जारी की, बुधनी से ही लड़ेंगे शिवराज मध्यप्रदेश में 230 विधानसभा सीटें, 53 उम्मीदवारों की दूसरी सूची कुछ दिनों बाद जारी होगी

भाजपा ने मध्यप्रदेश के लिए 177 उम्मीदवारों की सूची जारी की, बुधनी से ही लड़ेंगे शिवराज मध्यप्रदेश में 230 विधानसभा सीटें, 53 उम्मीदवारों की दूसरी सूची कुछ दिनों बाद जारी होगी

शिवराज कैबिनेट में मंत्री माया सिंह का ग्वालियर पूर्व से टिकट कटा
मंत्री गौरीशंकर शेजवार की जगह उनके बेटे मुदित को सांची से टिकट दिया गया
व्यापमं घाेटाले में आरोपी पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा के भाई उमाकांत सिरोंज से उम्मीदवार
संजय शर्मा 
संपादक हैलो धार 
           भोपाल. भाजपा ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची शुक्रवार को जारी कर दी। इसमें 177 उम्मीदवारों के नाम हैं। दो मंत्रियों समेत 37 विधायकों के टिकट काटे गए हैं। वहीं 2013 के चुनाव में हार चुके कुछ नेताओं को भी मौका दिया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की गोविंदपुरा सीट और पूर्व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की सीट महू का इस सूची में जिक्र नहीं है।
       धार जिले से इनका टिकट कटा धरमपुरी  कालू सिंह ठाकुर और सरदारपुर से वेलसिंह भूरिया 
जिले की सातों  विधानसभा के उम्मीदवार घोषित - धार - नीना किक्रम वर्मा ,बदनावर - भॅवर सिंह शेखावत ,सरदारपुर - संजय बघेल ,गंघवानी - सरदार मेडा , कुक्षी - वीरेंद्र बघेल ,मनावर - श्रीमती रंजना बघेल ,धरमपुरी -गोपाल कन्नौज ,
तीन मंत्रियों को टिकट नहीं, इनमें से दो के बेटे को बनाया उम्मीदवार
     माया सिंह का ग्वालियर पूर्व से टिकट कट गया है। वे शिवराज सरकार में नगरीय प्रशासन मंत्री हैं। उनकी जगह सतीश सिकरवार को टिकट दिया गया है। सतीश सुमावली सीट से मौजूदा विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार के भाई हैं। सुमावली से सत्यपाल सिंह का टिकट कट गया है।
वन मंत्री रहे गौरीशंकर शेजवार की जगह सांची से उनके बेटे मुदित शेजवार को उम्मीदवार बनाया गया है। 
रामपुर बाघेलान से विधायक और मंत्री हर्ष सिंह का टिकट काटा गया है। उनकी जगह बेटे विक्रम सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।
       व्यापमं घोटाले में आरोपी पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा के भाई उमाकांत को सिरोंज से टिकट दिया गया है।
देवास-शाजापुर से सांसद मनोहर ऊंटवाल को आगर से प्रत्याशी बनाया गया है।
आरडी प्रजापति का चंदला (छतरपुर) से टिकट काटकर उनके बेटे राकेश प्रजापति को टिकट दिया गया है।  
ललिता यादव वर्तमान में छतरपुर से विधायक हैं। अब उन्हें बड़ा मलहरा सीट से टिकट दिया गया है। 
मांधारा सीट से नरेंद्र सिंह तोमर को टिकट दिया गया है। नरेंद्र सिंह फिलहाल नर्मदा हाइड्रोलिक डेलवपमेंट सेंटर के संचालक हैं। 2003 में भी यहीं से भाजपा प्रत्याशी थे। उस वक्त कांग्रेस के राजनारायण सिंह से हार गए थे। इस बार उन्हें वर्तमान विधायक लोकेंद्र सिंह तोमर का टिकट काटकर उतारा गया है। नरेंद्र सिंह, लोकेंद्र सिंह के रिश्तेदार हैं।
       हरदा से कमल पटेल, उदयपुरा से रामकिशन, पवई से ब्रजेश प्रताप सिंह, इच्छावर से करण सिंह धवर्मा, कसरावद से आत्माराम पटेल को टिकट दिया गया है। ये 2013 में चुनाव हार गए थे
भाजपा के 177 उम्मीदवारों की सूची
    विधानसभा का नाम भाजपा प्रत्याशी का नाम
1 श्योपुर दुर्गालाल विजय (मौजूदा विधायक)
2 विजयपुर सीताराम आदिवासी (पिछली बार हारे थे)
3 सबलगढ़ श्रीमती सरला रावत (नया नाम, मौजूदा विधायक की बहू)
4 जौरा सुबेदार सिंह (मौजूदा विधायक)
5 सुमावली अजब सिंह कुशवाह (बसपा से आए)
6 मुरैना रुस्तम सिंह (मंत्री)
7 अटेर अरविंद सिंह भदौरिया (पिछली बार हारे थे)
8 लहार रसाल सिंह (पिछली बार हारे थे)
9 गोहद (एससी) लालसिंह आर्य (मंत्री)
10 ग्वालियर ग्रामीण भरत सिंह कुशवाहा (मौजूदा विधायक)
11 ग्वालियर जयभान सिंह पवैया (मंत्री)
12 ग्वालियर पूर्व सतीश सिकरवार (मंत्री)
13 ग्वालियर दक्षिण नारायण सिंह कुशवाह (मंत्री)
14 सेवड़ा राधेलाल बघेल (विधायक प्रदीप अग्रवाल का टिकट कटा)
15 दतिया नरोत्तम मिश्रा  (मंत्री)
16 करैरा (एससी) राजकुमार खटीक (पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक के पुत्र)
17 पोहरी प्रहलाद भारती (मौजूदा विधायक)
18 शिवपुरी श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया (मंत्री)
19 पिछोर प्रीतम लोधी
20 बमोरा बृजमोहन आजाद
21 गुना (एससी) गोपीलाल जाटव
22 चांचौड़ा श्रीमती ममता मीणा
23 राघौगढ़ भूपेंद्र रघुवंशी
24 अशोकनगर (एससी) लड्‌डूराम कोरी
25 चंदेरी भूपेंद्र द्विवेदी
26 मु्ंगावली केपी यादव
27 बीना (एससी) महेश राय
28 खुरई भूपेन्द्र सिंह
29 सुरखी सुधीर यादव
30 देवरी तेजी सिंह राजपूत
31 रहली गोपाल भार्गव
32 नारोली (एससी) प्रदीप लारीया
33 सागर शैलेंद्र जैन
34 बंडा हरवंश राठौर
35 टीकमगढ़ राकेश गिरि
36 जतारा (एससी) हरिशंकर खटीक
37 पृथ्वीपुर अभय यादव
38 खरगापुर राहुल लोधी
39 महाराजपुर मानवेंद्र सिंह
40 चंदला (एससी) राजेश प्रजापति
41 छतरपुर श्रीमती अर्चना सिंह
42 मल्हारा श्रीमती ललिता यादव
43 दमोह जयंत मलैया
44 हटा (एससी) पी एल तंतुवाय (मौजूदा विधायक उमा देवी खटीक का टिकट कटा)
45 पवई बृजेंद्र प्रताप सिंह 
46 गुन्नौर (एससी) राजेश वर्मा (मौजूदा विधायक महेंद्र सिंह का टिकट कटा)
47 चित्रकूट सुरेंद्र गहरवार
48 रायगांव (एससी) जुगल किशोर बागरी
49 सतना शंकर लाल तिवारी
50 नागोद नागेंद्र सिंह
51 मैहर नारायण त्रिपाठी
52 रामपुर-बघेलान विक्रम सिंह
53 सिरमौर दिव्यराज सिंह
54 सेमरिया केपी त्रिपाठी (नीलम मिश्रा का टिकट कटा। पति अभय मिश्रा कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।)
55 त्योंथर श्यामलाल द्विवेदी (मौजूदा विधायक रमाकांत तिवारी का टिकट कटा)
56 मऊगंज प्रदीप पटेल
57 देवतालाब गिरीश गौतम
58 मंगवान (एससी) पंचुलाल प्रजापति
59 रीवा राजेंद्र शुक्ला
60 गुढ़ नागेंद्र सिंह (मौजूदा विधायक सुंदरलाल तिवारी का टिकट कटा)
61 चुरहट शारदेन्दु तिवारी
62 सीधी केदार नाथ शुक्ला
63 चितरंगी (एसटी) अमर सिंह
64 सिंगरौली रामलालू वैश्य
65 देवसर (एससी) सुभाष वर्मा (मौजूदा विधायक राजेंद्र मेश्राम का टिकट कटा) 
66 धौहनी (एसटी) कुंवर सिंह टेकाम
67 बेहारी (एसटी) शरद कोल
68 जयसिंह नगर (एसटी) जयसिंह मरावी  (मौजूदा विधायक प्रमिला सिंह का टिकट कटा)
69 जैतपुर (एसटी) श्रीमती मनीषा सिंह
70 कोतमा दिलीप जायसवाल
71 पुष्पराजगढ़ (एसटी) नरेंद्र मरावी
72 बांधवगढ़ (एसटी) शिवनारायण सिंह
73 मैनपुर (एसटी) सुश्री मीना सिंह
74 विजयराघवगढ़ संजय पाठक
75 मुरबाड संदीप जायसवाल
76 बहोरीबंद प्रणय पांडे
77 बरगी श्रीमती प्रतिभा सिंह
78 जबलपुर पूर्व (एससी) अंचल सोनकर
79 जबलपुर कैंट अशोक रोहाणी
80 पनागर सुशील तिवारी (इंदु)
81 सिहोरा (एसटी) श्रीमती नंदिनी मारवी
82 शाहपुरा (एसटी) ओमप्रकाश धुर्वे
83 डिंडोरी (एसटी) जयसिंह मारवी
84 मंडला (एसटी) देवी सिंह सैय्याम
85 बैहर (एसटी) श्रीमती अनुपमा नेताम
86 लांजी रमेश भटेरे
87 परसवाडा रामकिशोर कावरे
88 बालाघाट गौरीशंकर बिसेन
89 वारासिवनी योगेंद्र निर्मल
90 कटंगी के.डी. देशमुख
91 बरघाट (एसटी) कमल मरसकोले
92 सिवनी दिनेश राय (मुन मुन)
93 केवलारी राकेश पाल सिंह
94 गोटेगांव (एससी) डॉ कैलाश जाटव
95 नरसिंहपुर जालम सिंह पटेल
96 जुन्नारदेव (एसटी) आशीष ठाकुर (नथनलाल कवरेती का टिकट कटा)
97 अमरवाड़ा (एसटी) प्रेम नारायण ठाकुर
98 चौरई रमेश दुबे
99 सौंसर नानाभाऊ मोहोड
100 छिंदवाड़ा चौधरी चंद्रभान सिंह
101 परासिया (एससी) तारचन बवारिया
102 पांढुर्ना (एसटी) टीकाराम कोराची
103 आमला (एससी) डॉ योगेश पंडागरे (चैतराम मानेकर का टिकट कटा)
104 बैतूल हेमंत खंडेलवाल
105 घोड़ाडोंगरी (एसटी) गीताबाई उइके (मंगल सिंह धुर्वे का टिकट कटा)
106 भैंसदेही (एसटी) महेंद्र सिंह चौहान
107 टिमरनी (एसटी) संजय शाह
108 हरदा कमल पटेल
109 होशंगाबाद डॉ सीताशरण शर्मा
110 सोहागपुर विजयपाल सिंह
111 पिपरिया (एससी) ठाकुरदास नागवंशी
112 उदयपुरा रामकिशन पटेल
113 भोजपुर सुरेंद्र पटवा
114 सांची (एससी) मुदित शेजवार
115 सिलवानी रामपाल सिंह
116 विदिशा मुकेश टंडन (मौजूदा विधायक कल्याण सिंह ठाकुर का टिकट कटा)
117 सिरोंज उमाकांत शर्मा (व्यापमं घोटाले के आरोपी पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा के भाई)
118 बैरसिया (एससी) विष्णु खत्री
119 नरेला विश्वास सारंग
120 भोपाल दक्षिण-पश्चिम उमाशंकर गुप्ता
121 भोपाल मध्य सुरेंद्र नाथ सिंह
122 हुजूर रामेश्वर शर्मा
123 बुधनी शिवराज सिंह चौहान (मुख्यमंत्री)
124 आष्टा (एससी) रघुनाथ मालवीय (मौजूदा विधायक रणजीत सिंह गुणवान का टिकट कटा)
125 इच्छावर करण सिंह वर्मा
126 सीहोर सुदेश राय
127 नरसिंहगढ़ राज्यवर्धन सिंह (मौजूदा विधायक गिरीश भंडारी का टिकट कटा)
128 राजगढ़ अमर सिंह यादव
129 खिलचीपुर हजारीलाल डांगी
130 सारंगपुर (एससी) कुंवर कोठार
131 सुसनेर मुरली पाटीदार
132 अागर (एससी) मनोहर ऊंटवाल (विधायक गोपाल परमार का टिकट काटकर देवास शाजापुर सांसद मनोहर ऊंटवाल को टिकट)
133 देवास गायत्री राजे पंवार
134 हाटपिपलिया दीपक जोशी
135 खातेगांव आशीष शर्मा
136 बागली (एसटी) पहाड़ सिंह (विधायक चम्पालाल देवड़ा का टिकट कटा)
137 मांधाता नरेंद्र सिंह तोमर (मौजूदा विधायक लोकेंद्र सिंह तोमर का टिकट काटा। नरेंद्र सिंह फिलहाल नर्मदा हाइड्रोलिक डेलवपमेंट सेंटर के संचालक हैं।) 
138 हरसुद (एसटी) विजय शाह
139 खंडवा (एससी) देवेंद्र वर्मा
140 पंधाना (एसटी) राम डांगोरे (विधायक योगिता नवल सिंह का टिकट कटा)
141 नेपानगर (एसटी) मंजू राजेंद्र दादू
142 बुरहानपुर श्रीमती अर्चना चिटणीस
143 भीकनगांव (एसटी) धुल सिंह डाबर
144 बड़वाह हितेन्द्र सिंह सोलंकी
145 महेश्वर (एससी) भूपेंद्र आर्य (मौजूदा विधायक राजकुमार मेव का टिकट कटा)
146 कसरावद आत्माराम पटेल 
147 खरगोन बालकृष्ण पाटीदार
148 भगवानपुरा (एसटी) जमना सोलंकी
149 सेंधवा (एसटी) अंतर सिंह आर्य
150 राजपुर (एसटी) देवी सिंह पटेल
151 पानसेमल (एसटी) दीवान सिंह पटेल
152 बड़वानी (एसटी) प्रेम सिंह पटेल
153 अलीराजपुर (एसटी) नगर सिंह चौहान
154 जोबट (एसटी) माधो सिंह डाबर
155 थांदला (एसटी) कालसिंह भाबर
156 सरदारपुर (एसटी) संजय बघेल (मौजूदा विधायक वेल सिंह भूरिया का टिकट कटा)
157 गंधवानी (एसटी) सरदार मेडा
158 कुक्षी (एसटी) वीरेन्द्र बघेल
159 मनावर (एसटी) श्रीमती रंजना बघेल
160 धरमपुरी (एसटी) गोपाल कन्नौज (मौजूदा विधायक कालूसिंह ठाकुर का टिकट कटा)
161 धार श्रीमती नीना वर्मा
162 बदनावर भंवर सिंह शेखावत
163 नागदा-खाचरौद दिलीप सिंह शेखावत
164 तराना (एससी) अनिल फिरोजिया
165 घट्टिया (एससी) अशोक मालवीय (मौजूदा विधायक सतीश मालवीय का टिकट कटा)
166 उज्जैन उत्तर पारस जैन
167 रतलाम ग्रामीण (एसटी) दिलीप मकवाना (मौजूदा विधायक मथुरालाल का टिकट कटा)
168 रतलाम सिटी चेतन कश्यप
169 सैलाना (एसटी) नारायण मेडा (मौजूदा विधायक संगीता चारेल का टिकट कटा)
170 जावरा राजेंद्र पांडे
171 आलोट (एससी) जितेंद्र गेहलोत
172 मंदसौर यशपाल सिंह सिसोदिया
173 मल्हारगढ़ (एससी) जगदीश देवड़ा
174 सुवासरा राधेश्याम पाटीदार
175 मनासा माधव मारू (मौजूदा विधायक कैलाश चावला का टिकट कटा)
176 नीमच दिलीप परिहार
177 जावद ओम प्रकाश सकलेचा 


No comments:

Post a Comment