कांग्रेस ने 155 उम्मीदवार घोषित किए, पहली सूची में बुधनी सीट शामिल नहीं
मध्यप्रदेश में 230 विधानसभा सीटें, 75 सीटों पर बाद में उम्मीदवार तय करेगी कांग्रेस
राऊ से जीतू पटवारी, अटेर से हेमंत कटारे, राघाैगढ़ से दिग्विजय के बेटे जयवर्धन को टिकट
संजय शर्मा
हैलो धार न्यूज़
धार जिले से इनको मिला टिकट
धार- श्रीमती प्रभा बालमुकुंद सिंह गौतम ,बदनावर-राजवर्धन सिंह गौतम ,सरदारपुर -प्रताप ग्रेवाल ,गंधवानी - उमंग सिंघार ,कुक्षी - सुरेंद्र बघेल हनी ,मनावर - डॉ हीरालाल अलावा जयस ,धरमपुरी - पांचीलाल मेडा
नई दिल्ली/भोपाल. कांग्रेस ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने 155 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। हालांकि इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बुधनी सीट शामिल नहीं है। पार्टी गुरुवार को ही यह सूची जारी करने वाली थी, लेकिन केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच बहस होने की खबरें अाई थीं। जब दिग्विजय और सिंधिया के बीच जब सहमति नहीं बनी तो राहुल ने अशोक गहलोत, वीरप्पा मोइली और अहमद पटेल की एक नई समिति गठित कर दी थी। इसी वजह से सूची में दो दिन की देरी हुई।
नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह चुरहट से ही चुनाव लड़ेंगे।
इंदौर की राऊ सीट से जीतू पटवारी को टिकट मिला है।
अटेर से पूर्व विधायक सत्यदेव कटारे के बेटे हेमंत को टिकट मिला है। हेमंत उपचुनाव में भी जीते थे।
राघाैगढ़ से दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन को टिकट। वे मौजूदा विधायक हैं।
भोपाल की गोविंदपुरा और हुजूर सीट का उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में जिक्र नहीं।
No comments:
Post a Comment