HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 6 October 2018

धार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सिंह की अध्यक्षता में बीएलओ तथा सुपरवाईजरो की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई

 धार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  दीपक सिंह की अध्यक्षता में बीएलओ तथा सुपरवाईजरो की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई

1 बीएलओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश 
6 सुपरवाईजर तथा 1 बीएलओ को विलंब से आने तथा 45 बीएलओ को अनुपस्थित रहने पर उनके खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश 
संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका 
         धार- 06 अक्टूबर 2018 धार विधानसभा क्षेत्र के बीएलओं तथा सुपरवाईजारो की संयुक्त बैठक यहाॅ  शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अडिटोरियम हाॅल में शनिवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  दीपक सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। श्री सिंह ने इस बैठक में सहायक राजस्व निरीक्षक  हेमराज वर्मा को कार्य के प्रति उदासीनता बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश  दिये। इसी प्रकार 4 सुपरवाईजरों को बैठक में अनुपस्थित रहने, 2 सुपरवाईजर, 45 बी.एल.ओ. अनुपस्थित रहने तथा 1 बी.एल.ओ. विलंब से आने पर एक दिन का अवैतनिक करने, सर्विस ब्रेक करने तथा शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश  दिए है।
       श्री सिंह ने बी.एल.ओ. तथा सुपरवाईजरों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे विधानसभा चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष, षांतिपूर्ण तथा निर्विध्न सम्पन्न कराएं। साथ ही अपने दायित्वों का लगन और निष्ठापूर्वक निर्वहन करे। निर्वाचन के दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदर्ष आचरण संहिता का कड़ाई से पालन सुनिष्चित करे।
         श्री सिंह ने इस बैठक में धार विधानसभा क्षेत्र में स्थापित मतदान केन्द्रों के भवनों की स्थिति, मतदान केन्द्रों में दो द्वार भवन, शुद्ध पेयजल, महिला-पुरूष के लिए अलग-अलग शोचालय, विद्युत व्यवस्था, रैम्प की व्यवस्था, छाया की व्यवस्था, दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था तथा सहायक की नियुक्ति और फर्निचर की व्यवस्था की सघन समीक्षा की और  जिन मतदान केंदो में सुविधाऐं नही की गई है उन मतदान केंद्रो में उक्त सुविधाऐं तत्काल सुनिष्चित करे। श्री सिंह ने पिछले विधानसभा चुनाव में न्यूनतम मतदान वाले मतदान केन्द्रों की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे अपने क्षेत्र में स्वीप की गतिविधियां बढ़ाए, ताकि षत-प्रतिषत मतदाता जागरूक होकर अपने मत का प्रयोग कर सके।  
        जिला निर्वाचन अधिकारी नेविधानसभा क्षेत्र में ई.वी.एम. तथा वी.वी. पेट के प्रचार-प्रसार के कार्य की विस्तार से जानकारी प्राप्त की और ई.वी.एम. तथा वी.वी. पेट का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देष दिए, ताकि मतदान का प्रतिषत बढ़ सके। श्री सिंह ने इस बैठक में बी.एल.ओ. तथा सुपरवाईजरों को उनके कर्तव्यों के संबंध में सम्पूर्ण प्रषिक्षण दिया। 
         मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  आर.के. चौधरी ने विधानसभा क्षेत्र में चलाई जा रही स्वीप प्लान की गतिविधियों की समीक्षा की और स्वीप प्लान से जुड़े अधिकारियों को निर्देश  दिए है कि वे मतदाताओं में जागरूकता लाने के लिए स्वीप गतिविधियां बढ़ाई जाए। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व  वीरेन्द्र कटारे ने विधानसभा निर्वाचन के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी दी। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर  डॉ . गजेन्द्र उज्जैनकर ने ई.वी.एम. तथा वी.वी. पेट का विस्तार से प्रशिक्षण दिया। 
        इस बैठक में डिप्टी कलेक्टर सुश्री नेहा साहू, तहसीलदार धार  भास्कर गाचले, मुख्य नगरपालिका अधिकारी डा. मधु सक्सेना, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धार एम.एल. काग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नालछा  मुवेल, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर सर्वश्री डा. नागेन्द्र डगांवकर, डा. गजेन्द्र उज्जैनकर, आनन्द रणदिवे सहित अन्य अधिकारी, धार विधानसभा क्षेत्र के समस्त बी.एल.ओ. तथा सुपरवाईजर उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment