HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Wednesday 26 September 2018

बदनावर के पूर्व विधायक रमेश चंद्र सिंह गट्टू बना का निधन, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब हजारों की

बदनावर के पूर्व विधायक रमेश चंद्र सिंह गट्टू बना का निधन, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए  

संजय शर्मा /विक्की राजपुरोहित 
हैलो धार न्यूज़ पोर्टल 
         कोद,बिड़वाल- क्षेत्र के कद्दावर नेता बदनावर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से दो बार विधायक रहे रमेश चंद्र सिंह गट्टू बना का निधन मंगलवार को रात्रि मे उनके ग्रह गांव कुमेड़ी में  निधन हो गया।वे 91 वर्ष के थे और काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। जैसे ही क्षेत्र में खबर फैली शोक की लहर छा गई। राजनीतिक जीवन मे सरल सहज इमानदार व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे।पार्टी से ऊपर उठकर कार्य किए वह किसी का भी कार्य करने को तैयार हो जाते थे।गट्टू बना सन 1985 एवं 1993 मे बदनावर विधायक रहे। बना मार्केटिंग सोसायटी के अध्यक्ष,जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं मंडी अध्यक्ष तथा भाजपा जिला अध्यक्ष के पद पर भी रहे। 
             बना साहब की अंतिम यात्रा ग्रह ग्राम कुमेडी में बुधवार को दोपहर 1 बजे निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में  लोगों ने पहुंचकर के  बना साहब को अंतिम विदाई दी ।बिल्केश्वर मुक्तिधाम पर बना साहब का अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि इनके  पुत्र मनोहर सिंह ,ओमप्रकाश सिंह नटवर सिंह राठौर ने दी।
             बना साहब  के अंतिम दर्शन करने के लिए धार मंडी अध्यक्ष प्रभु राठौड़, भाजपा के वरिष्ठ नेता धीरेंद्र सिंह चौहान, बदनावर एसडीएम प्रताप सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह मोटापा ला  बीजेपी  अध्यक्ष झाबुआ, हनुमान सिंह डाबरी झाबुआ, नटवर सिंह दौत्रिया डेली कॉलेज अध्यक्ष,रामगोपाल वर्मा  सादलपुर , भाजपा जिला महामंत्री मनोज सोमानी ,भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सनी रीन, जनपद अध्यक्ष प्रकाश सावंत ,सी ओ प्रदीप पाल पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, पूर्व डायरेक्टर मंडी बोर्ड राजेश अग्रवाल कांग्रेस के नरेंद्र द्विवेदी अमित जैन (विक्की )अशोक सोनी, मार्केटिंग सोसायटी अध्यक्ष नारायण सिंह देवड़ा, मोहन सिंह चौहान, नरेंद्र राठौर  मंडल अध्यक्ष बदनावर बीजेपी उपाध्यक्ष धार बलवीर सिंह अरोरा, सरपंच जवास्या शिवराम रघुवंशी,बदनावर मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र भाजपा उपाध्यक्ष  कन्हैया लाल  यादव , शरद  विजयवर्गीय धार, जसवंत सिंहरा ठौर नवासा, शेखर यादव , जिला पंचायत सदस्य रजनीश मालवीय,राजेंद्र सर्राफ बदनावर , जनपद पंचायत सदस्य ध्रुव नारायण सिंह हितेंद्र पुरोहित ,संदीप शेखावत मितेश शर्मा एडवोकेट सुरेश राजपुरोहित धार ईश्वर कटारा गिरधारी लाल जयसवाल ,डॉ अमृत पाटीदार,अशोक पटेल बिडवाल, कैलाश पापा जी ,सुरेश राज पुरोहित सुभाष धोका, रमाकांत मौसारिया आदि कई नेता अधिकार एंव पत्रकार  ने बना साहब श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। 

No comments:

Post a Comment