HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 30 September 2018

पिछले दस वर्षो में धार विधानसभा क्षेत्र की सूची में एक लाख तेरह हज़ार पांच सौ मतदाता बड़े,जानिए धार जिले की विधानसभा क्षेत्र में कितने मतदाता हैं

पिछले दस वर्षो में धार विधानसभा क्षेत्र की सूची में एक लाख तेरह हज़ार पांच सौ  मतदाता बड़े,जानिए धार जिले की विधानसभा क्षेत्र में कितने मतदाता हैं

संजय शर्मा  संपादक 
हैलो धार न्यूज़ पोर्टल 
            धार- धार जिले की सात विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 15 लाख 5 हज़ार 903 है।जिसमे धार विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 2 लाख 55 हज़ार 319 मतदाता सूची में है।इसी प्रकार सरदारपुर विधानसभा में 2 लाख 1,278,गंधवानी विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 22 हज़ार 665, कुक्षी विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 19 हज़ार 52 ,मनावर विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 18 हज़ार 425,धरमपुरी विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 94 हज़ार 586 , बदनावर विधानसभा क्षेत्र में 1लाख 94 हज़ार 578 मतदाता वर्तमान सूची में है।

    धार में दस साल में एक लाख मतदाता अधिक हुए
     धार विधानसभा चुनाव वर्ष 2008 के मुक़ाबले वर्ष 2018 दस साल में लगभग 1लाख 13 हज़ार से मतदाता सिर्फ़ धार विधानसभा क्षेत्र में बढ़े।
वर्ष 2008 में कुल मतदाता 1लाख 41 हज़ार 729,वर्ष 2013 में 2 लाख 36 हजार 677 ओर वर्ष 2018 में कुल मतदाता 2 लाख 55 हज़ार 319 है।
बदनावर विधानसभा क्षेत्र में दस साल में 60 हज़ार मतदाता बड़े
      बदनावर विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2008 में कुल मतदाता 1 लाख 34 हज़ार 772, वर्ष 2013 चुनाव में 1 लाख 80 हज़ार 729 ओर वर्ष 2018 में कुल मतदाता 1 लाख 94 हज़ार 578 हैं।
सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र में दस वर्ष में 74 हज़ार मतदात अधिक हुए
         वर्ष 2008 चुनाव में 1लाख 27 हज़ार 341 , वर्ष 2013 चुनाव में 1लाख 89 हज़ार 433 ओर वर्ष 2018 वर्तमान में मतदाता सूची में 2 लाख 1 हज़ार 278 वोटर है।
गंधवानी विधानसभा क्षेत्र में दस वर्ष में लगभग 90 हज़ार वोटर बड़े
      गंधवानी विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2008 चुनाव के समय मतदाता सूची में 1 लाख 32 हज़ार 864 , वर्ष 2013 में 2 लाख 9 हजार 807 ओर वर्ष 2018 वर्तमान में कुल मतदाता 2 लाख 22 हज़ार 665 है।
मनावर विधानसभा क्षेत्र में दस साल में 70 हजार मतदाता बड़े
         मनावर विधानसभा चुनाव वर्ष 2008 में कुल मतदाता 1 लाख 48 हज़ार 389,वर्ष 2013 चुनाव में 2 लाख 7 सौ 32 और वर्ष 2018 की मतदाता सूची में 2 लाख 18 हज़ार425 है।
कुक्षी विधानसभा क्षेत्र में दस वर्ष में 70 हजार मतदाता बड़े
        वर्ष 2008 विधानसभा चुनाव में कुल मतदाता 1 लाख 48 हज़ार 447 थे,वर्ष 2013 में बढ़कर 2 लाख 3 हज़ार 330 और वर्तमान स्थिति 2018 में  2 लाख 19 हज़ार 52 है।
धरमपुरी विधानसभा क्षेत्र में दस साल में 66 हजार मतदाता बड़े
        धरमपुरी विधानसभा क्षेत्र के वर्ष 2008 में कुल मतदाता 1 लाख 27 हज़ार 930, वर्ष 2013 चुनाव में 1 लाख 83 हज़ार 624 और वर्तमान वर्ष 2018 में कुल मतदाता 1 लाख 94 हज़ार 586 है।

No comments:

Post a Comment