HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 30 September 2018

शिवराज चौथी बार प्रदेश की कमान संभालेंगे: उमाश्री भारती

शिवराज चौथी बार प्रदेश की कमान संभालेंगे-  उमाश्री भारती

 निवाड़ी कलेक्ट्रेट का शुभारंभ

उमाश्री भारती ने प्रदेश में कांग्रेस से कुशासन को उखाड़ने की नींव डाली: मुख्यमंत्री
हैलो धार 
       संजय शर्मा 
       भोपाल-  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय मंत्री उमाश्री भारती की मौजूदगी में निवाड़ी को टीकमगढ़ से अलग करके नया जिला घोषित कर उसका शुभारंभ किया। इस मौके पर उमाश्री भारती ने कहा पिछले 40 साल से इसे लेकर निवाड़ी के लोग संघर्ष कर रहे थे, लेकिन मुख्यमंत्री ने अब इसे नया जिला बनाने की घोषणा करके अपना वादा पूरा कर दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कहा इन्होंने मेरा हमेशा सम्मान रखा है, इसलिए इनके बुलाने पर मैं तुरंत निवाड़ी चली आई। उमाश्री ने कहा कि श्री शिवराज सिंह चैहान की पूरी राजनीति मेहनत, परिश्रम और सेवा के अधिष्ठान पर खड़ी है। उन्होंने निवाड़ी जिले के गठन का स्वागत करते हुए कहा कि शिवराजजी पर यहां की जनता का भरपूर आशीर्वाद है और शिवराजजी चैथी बार मुख्यमंत्री की शपथ लेकर प्रदेश की कमान संभालेंगे। उन्होंने कहा शिवराजजी मुझे जब और जहां कहेंगे, वहां बूथ से लेकर काउंटिंग टेबल तक उमाश्री भारती शिवराज सिंह के साथ खड़ी दिखाई देगी। 
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह  चौहान   की जनआशीर्वाद यात्रा आज सागर, टीकमगढ़ और छतरपुर जिले की विधानसभाओं में पहुंची। नरियावली में मंच सभा को संबोधित कर मुख्यमंत्री निवाड़ी पहुंचे। निवाड़ी में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने निवाड़ी को 52वां जिला घोषित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री सुश्री उमाश्री भारती, केंद्रीय मंत्री श्री वीरेंद्र कुमार खटिक, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रभात झा, मुख्यमंत्री जी की पत्नी श्रीमती साधना सिंह, विधायक श्री अनिल जैन, श्रीमती अनीता नायक, श्री के. के. श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष श्री अभयप्रताप सिंह, श्री पर्वतलाल अहिरवार सहित जनप्रतिनिधिगण एवं पार्टी के नेतागण उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने संबोधन के पूर्व कन्या पूजन कर मंच पर मौजूद संत जनों से आशीर्वाद लिया।
उमाश्री के नेतृत्व में 2003 में पार्टी ने शानदार सफलता हासिल की: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह  चौहान  ने सभा में पूर्व मुख्यमंत्री उमाश्री भारती की तारीफ करते हुए कहा कि एक जमाना था, जब लगता था कांग्रेस को हटाना असंभव है। दिग्विजय सिंह की कुटिल चालों और कुशासन से मुक्ति दिलाना असंभव बात नहीं थी, उस समय पार्टी का झंडा थामे सुश्री उमाश्री भारती आगे आईं। उमाश्री के नेतृत्व में 2003 में पार्टी को सबसे ज्यादा सीटें मिलीं। उमाश्री भारती के कुशल नेतृत्व, प्रखरता, कर्मठता और जनता में उनकी लोकप्रियता से पार्टी को शानदान सफलता मिली। दीदी उमाश्री ने प्रदेश में कांग्रेस के कुशासन को उखाड़ फैकने की नींव डाली थी। 
निवाड़ी के विकास में कोई कमी नहीं आएगी 
मुख्यमंत्री ने कहा टीकमगढ़ से अलग होने के बाद निवाड़ी पृथ्वीपुर और ओरछा के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने आमजन से कलेक्टर और एसपी का परिचय कराते हुए कहा कि मैं जिला ही नहीं कलेक्टर, एसपी भी साथ लेकर आया हूं। मुख्यमंत्री ने कहा निवारी को जहां कलेक्टोरेट मिला है वहीं पृथ्वीपुर में एसडीएम कोर्ट लगेगी इससे रोजमर्रा के कामों के लिए पृथ्वीपुर के लोगों को निवाड़ी नहीं आना पड़ेगा।
जल्द शुरू होगी केन-बेतवा लिंक परियोजना
मुख्यमंत्री ने कहा टीकमगढ़ जिले की सिंचाई समस्या को दूर करने के लिए बांध सुजारा जल्द तैयार किया जाएगा। इसके लिए निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है, उन्होंने कहा अभी हमारे प्रदेश में 40 लाख हेक्टेयर फसल सिंचित हो रही है। जल्दी यह आंकड़ा 80 लाख हेक्टेयर तक पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा दीदी उमाश्री से मेरी बात हुई है, जल्द ही केन बेतवा नदी लिंक परियोजना शुरू हो जाएगी।
मुख्यमंत्री ने दी 300 करोड़ की नल जल योजना 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह  चौहान  निवाड़ी जिले के लिए 173 करोड़ 41 लाख की नल जल योजना मंजूर की है इसके तहत निवाड़ी और पृथ्वीपुर के लोगों को घरों में पानी मिलेगा उन्होंने कहा अब बेटियों को हैंड पंप पर पानी नहीं भरना पड़ेगा इसी तरह निवाड़ी के लिए 80 करोड़ की योजना अलग से मंजूर की है।
बनेगा गौ मंत्रालय-खुलेंगे गौ अभयारण्य और गौ शालाएं 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह  चौहान  ने नरयावली में मंच सभा संबोधित करते हुए गौ मंत्रालय का गठन करने की घोषणा की। उन्होंने विद्यासागर महाराज की चरण वंदना करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश मे गोवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए अलग से गौ मंत्रालय बनेगा और अभ्यारण खोले जाएंगे और गौशाला भी खुलेंगी ताकि गौ माता की बेहतर सेवा हो सके।
किसानों को पूरा दाम और गरीबों का कल्याण होगा

मुख्यमंत्री ने कहा किसानों को उनकी फसल का पूरा दाम दिया जाएगा, उन्होंने भावांतर योजना गेहूं के भुगतान में रू.200 क्विंटल की वृद्धि सोयाबीन के भाव चैहान सो रुपए क्विंटल की घोषणा का जिक्र किया। उन्होंने कहा किसान अपने हिसाब से सोयाबीन मंडियों में भेज सकेगा जिस भाव भी सोयाबीन बिकेगी उसके ऊपर रू.500 प्रति क्विंटल का भुगतान होगा। उन्होंने गरीबों के कल्याण का भी जिक्र करते हुए कहा कि संबल योजना प्रदेश में गरीबों का बल बन गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना बिजली बिल माफी योजना का भी उन्होंने विस्तार से जिक्र किया
मुख्यमंत्री ने जनता से किया वादा निभाया: खटिक
सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री वीरेन्द्र कुमार खटिक ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह  चौहान  वो जननायक हैं, जिन्होंने कहा, सो किया। निवाड़ी को जिला बनाकर उन्होंने जनता से किया वादा निभाया है। जनभावनाओं के अनुरूप फैसले लेने में हमारे मुख्यमंत्री का कोई अन्य उदाहरण नहीं है। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि जिस तरह क्षेत्रीय जनता की भावनाओं को मुख्यमंत्री ने मूर्त रूप दिया है। यहां की जनता भी चैथी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाकर अपना वादा पूरा करे।

No comments:

Post a Comment