HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 2 August 2018

धार जिले में फसल बीमा सम्बन्ध किसानों की और से मुख्यमंत्री को पत्र

धार जिले में फसल बीमा सम्बन्ध किसानों की और से मुख्यमंत्री को पत्र 
 

       धार -  प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ 2017 अंतर्गत सोयाबीन फसल क्षति सर्वे का  मुआवजा किसानों को प्रदाय किये जाने के सबंध में धार जिले  विसंगती को लेकर भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जगदीश जाट  ने माननीय मुख्यमंत्री  शिवराजसिंहजी चौहान को पत्र लिखकर विसंगती को दूर करते हुवे किसानों को फसल नुकसानी का उचित मुआवजा प्रदाय बाबद मांग की गई है। पत्र की प्रतिलिपि उप संचालक धार जिला कृषि विभाग श्री जमरे को प्रतिनिधि मंडल ने दी।  शासन निर्देशानुसार राजस्व विभाग,किसान कल्याण, कृषि विभाग एंव ऐग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी के प्रतिनिधियों द्वारा  संयुक्त रुप से खरीफ फसल सोयाबीन वर्ष 2017 में  हुवे नुकसानी का सर्वे किया गया था,फसल नुकसानी का संयुक्त  प्रतिवेदन शासन को प्रेषित करने के पश्चात भी ऐग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी द्वारा मन माने तरीके से मुआवजा प्रदाय में भारी विसंगती को लेकर जिले के किसानों में अंसतोष व्याप्त है। ज्ञातव्य है कि कलेक्टर धार द्वारा शासन को प्रेषित नुकसानी सर्वे एंव बीमा कम्पनी द्वारा प्रदाय मुआवजा राशि में भारी अंतर है।बदनावर तहसील के ग्राम बोराली ,बुकडावद खेड़ी में वर्ष 2016 -17 में सोयाबीन की फसल बोई गई थी ,बरसात के कारण फसल में किट लगने से कृषकों को भरी नुकसान हुआ था नुकसानी राशि 5 हज़ार से 6 हज़ार तक स्वीकृत की गई जब की कृषकों को मात्र 600 से 1800 रुपय प्रति बीघा तक ही राशि स्वीकृत की गई।  शीघ्र ही किसानों को उचित मुआवजा प्रदाय किया जावे ताकि किसानों की फसल नुकसानी की भरपाई हो सके ।  उक्त पत्र की प्रतिलिपि कृषि मंत्री, म.प्र.शासन भोपाल एवं कलेक्टर धार को भी आवश्यक कार्यवाही हेतु  प्रेषित की गई है।

No comments:

Post a Comment