HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Friday 31 August 2018

धार कलेक्टर दीपक सिंह ब्रम्हाकुण्डी में आयोजित मिल बाॅचे कार्यक्रम में भाग लिया, छात्र-छात्राओं प्ररेणादायी कहानियाॅ भी सुनाई

धार कलेक्टर दीपक सिंह ब्रम्हाकुण्डी में आयोजित मिल बाॅचे कार्यक्रम में भाग लिया, छात्र-छात्राओं प्ररेणादायी कहानियाॅ भी सुनाई 

संजय शर्मा 
संपादक हैलो धार 
           धार, 31 अगस्त 2018  कलेक्टर  दीपक सिंह शुक्रवार को यहाॅ इंदौर रोड पर स्थित  शासकीय माध्यमिक विद्यालय ब्रम्हाकुण्डी पहुॅचे और मिल बाॅचे मध्य प्रदेश  कार्यक्रम में भाग लिया। श्री सिंह ने कक्षा 8 वी के छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया। श्री सिंह ने सीधा संवाद के दौरान छात्र-छात्राओं से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद मिल बाॅचे कार्यक्रम का उद्देष्य एवं इससे होने वाले लाभ के बारे में चर्चा की और भविष्य में इंजीनियर, डाॅक्टर, कलेक्टर, शिक्षक, पुलिस जैसे पदो पर पहुॅचने के के लक्ष्य के संबध में प्रष्न पूछे ओर छात्र-छात्राओं ने हाथ उठाकर इस पदों पर पहुॅचने के लक्ष्य प्रदर्षित किया। 
        कलेक्टर श्री सिंह ने प्रेरणादायक कहानियाॅ बच्चो को सुनाई। रीवा की अवनी चतुर्वेदी इंडियन एयरफोर्स में पायलेट बनी। महिला होते हुए भी इस पद पर वह पहुॅची यह बहुत बड़ी बात है। इसी प्रकार पूर्व राष्ट्रीय स्तर की महिला वालीबाल खिलाडी अरूणिमा सिन्हा के बारे में बताया कि टेªन दुर्घटना में विकलांग होने के बावजूद इन्होने उच्च उत्साह और महत्वकांक्षा के बल पर प्रसिद्धा प्रर्वतारोही बछेन्द्रीपाल से प्रेरणा लेकर विष्व प्रसिद्ध माउन्ट एवरेस्ट फतह किया। छात्र-छात्राऐं भी अरूणिमा सिन्हा से प्रेरणा लेकर प्रतिकूल प्ररिस्थितियों में भी अपने अदम्य साहस का परिचय दे। 
        इस अवसर पर शासकीय माध्यमिक विद्यालय ब्रम्हाकुण्डी प्राचार्य श्रीमती किरण गौतम ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे जब सरदारपुर में थी तक एक छात्रा ने दबाव डलवाकर बायो विषय लिया था। एक दिन उस छात्रा के पिता जो कि पोस्ट मेन थे वे प्रष्न करने लगे कि मुझे पहॅचानते हो। मैं उस छात्रा के पिता हुॅ जिसने दबाव डालवाकर बायो विषय लिया था और वह छात्रा आज डॅाक्टर है। यह स्थिति जानकर मैं गौरवान्वित हुई हूॅ। प्राचार्य श्रीमती गौतम ने कार्यक्रम के प्रारंभ में कलेक्टर श्री सिंह का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सिंह ने बच्चो द्वारा बनाए गए टी एल एम एवं षिक्षण सामग्री को सराहा और छात्र-छात्राओं को कापी, रबर, पेसिंल, सार्पनर के सेट वितरित किये। कई छात्र-छात्राओं द्वारा स्वनिर्मित उपहार तथा कार्ड कलेक्टर श्री सिंह को भेंट किये। कलेक्टर श्री सिंह ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया। 
       इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी  अनिल वर्मा, डाईट प्राचार्य श्री जंयत जोशी  , सांसद प्रतिनिधि  आषीष गोयल,भाजपा पूर्व जिला महामंत्री श्याम नायक ,  एपीसी  कमल सिंह ठाकुर, समाजसेवी रजत सोनी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान का उदबोधन सिहोर जिले के लाड़कुई ग्राम में आयोजित राज्य स्तरीय क्रार्यक्रम से सीधा प्रसारण को भी इस अवसर पर दिखाया गया। 

No comments:

Post a Comment