HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Wednesday 15 August 2018

धार जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

धार जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
 

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पटेल ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी
संजय शर्मा 
संपादक हैलो धार 
            धार-  15 अगस्त 2018 को राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस प्रतिवर्ष की भांति हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य समारोह जिला मुख्यालय धार स्थित किला मैदान पर हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती-मोहन पटेल ने ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी ली। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा पीटी प्रदर्शन तथा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई, जिनको उपस्थित जनसमूह द्वारा तालियां बजाकर सांस्कृतिक दलों का उत्साहवर्धन किया।
    श्रीमती पटेल ने इस गरिमामय समारोह में रंगबिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़े। इसके बाद वे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर सशस्त्र बलों द्वारा हर्षफायर किए तथा महामहिम राष्ट्रपति के जय घोस के नारे लगाये गये। इस अवसर पर राष्ट्रीय धून भी प्रस्तुत की गई। श्रीमती पटेल ने परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री दीपक सिंह,  पुलिस अधीक्षक श्री बीरेन्द्र कुमार सिंह तथा परेड कमाण्डर रक्षित निरीक्षक  रणजीतसिंह भी थे। इसके बाद मुख्य अतिथि  श्रीमती पटेल ने परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया। श्रीमती पटेल ने इस अवसर पर मीसाबंदियों को पुष्पमाला तथा शाल- श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। 
              समारोह में सामूहिक परेड में विशेष सशस्त्र पुलिस बल, जिला पुलिस बल, होमगार्ड, वन विभाग का प्लाटून, एनसीसी सीनियर-जूनियर, स्काउट, गाईंड गर्ल्स आदि दलों ने भाग लिया। समारोह में सबसे पहले सामूहिक पी.टी. का प्रदर्शन सेन्ट जार्ज स्कूल धार द्वारा दी गई। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय  धार, शासकीय भोज कन्या उमावि धार, शासकीय कन्या उमावि घोडा चौपाटी धार, पाटीदार हायर सेकेण्डरी स्कूल धार व देहली पब्लिक स्कूल धार ने अपनी प्रस्तुतियां दी। 
            समारोह में अतिथियों द्वारा जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए। समारोह में दीनदयाल रसोई योजना में लगभग 2 लाख लोगों को लाभान्वित करने तथा 20 वर्षो से समाज सेवा के कार्य में सक्रिय भूमिका निभाने पर पं. दीनदयाल रसोई केन्द्र धार की संयोजक श्रीमती हेमा जोशी  व स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में जिले में अनुकरणीय कार्य करने, जिले की प्रथम 50 प्रतिशत छूट देने वाली पैथलॉजी लेब लायंस आरोग्य डायनोसिस सेंटर खोले जाने पर लायंस क्लब धार के अध्यक्ष  आशीष चौहान ,सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर हमारा प्रयास सेवा संस्थान धार अध्यक्ष संजय शर्मा को भी सम्मानित किया गया। 
            सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शासकीय भोज कन्या उमावि धार को प्रथम, शासकीय भोज उत्कृष्ट उमावि धार को द्वितीय तथा शासकीय कन्या उमावि धार को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। परेड में विशेष सशस्त्र पुलिस बल को प्रथम, होम गार्ड को द्वितीय तथा जिला पुलिस बल को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया, जबकि एन.सी.सी. जूनियर को प्रथम, स्काउड गाईड भोज कन्या उमावि धार को द्वितीय तथा एन.सी.सी. गर्ल्स उत्कृष्ट विद्यालय धार को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इसके अलावा बैंड दल भोज विद्यापीठ व सेन्ट चार्ज, शासकीय हाईस्कूल ब्रम्हाकुण्डी, पाटीदार हायर सेकेण्डरी स्कूल व देहली पब्लिक स्कूल धार के दलों को भी सम्मानित किया गया। 
             इस समारोह में पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री विक्रम वर्मा, सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष डा. राज बर्फा, क्षेत्रीय विधायक श्रीमती नीना वर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष  पर्वतसिंह चौहान, जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती सरोज सिंह, अपर सत्र न्यायाधीश डॉ. शुभ्रा सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  रवीन्द्र कुमार चौधरी, अपर कलेक्टर  दिलीप कापसे, जिला कमाण्डेंट होमगार्ड श्री विनोद बौरासी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  रूपेश कुमार द्विवेदी, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री एस.के. बंसल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री वीरेन्द्र कटारे, सहायक आयुक्त जनजातिय कार्य विभाग  ब्रजेशचन्द्र  पाण्डेय, जिला शिक्षा अधिकारी  अनिल वर्मा, डिप्टी कलेक्टरद्वय सुश्री नेहा साहु, सुश्री दिव्या पटेल, मण्डी अध्यक्ष प्रभु राठौर, नगरपालिका उपाध्यक्ष  कालीचरण सोनवानिया, अनन्त अग्रवाल, पार्षदगण, अन्य जनप्रतिनिधिगण, पत्रकारगण, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी व कर्मचारीगण, छात्र-छात्राएं तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।  कार्यक्रम का संचालन  प्रवी

No comments:

Post a Comment