HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Wednesday 15 August 2018

भोपाल : स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

भोपाल : स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

मुख्यमंत्री ने 59 अधिकारियों को प्रदान किए राष्ट्रपति पदक

 संजय शर्मा 
हैलो धार 
       भोपाल : बुधवार, अगस्त 15, 2018, स्वतंत्रता दिवस समारोह  हर्ष और उत्साह से मनाया गया। मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के मोतीलाल नेहरु स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया और स्वतंत्रता दिवस पर परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। इस दौरान पुलिस महानिदेशक  ऋषि शुक्ला और परेड कमाण्डर  नगेन्द्र सिंह भापुसे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महू, इंदौर मुख्यमंत्री के साथ थे। पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्रगान की धुन बजाई गई और जवानों ने हर्ष फायर किया।
          मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता दिवस परेड में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सशस्त्र दलों में एस.टी.एफ. के दल को प्रथम, नागालैण्ड के दल को द्वितीय तथा मध्यप्रदेश विशेष सशस्त्र बल को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया। गैर सशस्त्र दलों में एन.सी.सी. आर्मी विंग(गर्ल्स) के दल को प्रथम, एन.सी.सी. (नेवल) विंग को द्वितीय एवं एन.सी.सी. (एयर) विंग को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
         स्वतंत्रता दिवस की परेड में 18 टुकडि़यों ने भव्य एवं आकर्षक मार्च पास्ट कर दर्शकों की खूब तालियां पाईं। परेड कमांडर श्री नगेन्द्र सिंह तथा परेड टू आई.सी.  नागेन्द्र सिंह सिकरवार उप पुलिस अधीक्षक (परिवीक्षाधीन), नीमच के बाद उप निरीक्षक श्री ग्रेनराइलुंग के नेतृत्व में नागालैण्ड, उप निरीक्षक श्री शिवजी यादव के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, उप निरीक्षक श्री चंचल रोमडे के नेतृत्व में एस.टी.एफ., उप निरीक्षक श्री रामदत्त पाण्डेय के नेतृत्व में विसबल, उप निरीक्षक श्री रवीन्द्र उइके के नेतृत्व में हॉकफोर्स, उप निरीक्षक श्री राघवेन्द्र सिंह सिकरवार के नेतृत्व में जिला बल/शासकीय रेल पुलिस, उप निरीक्षक सुश्री संध्या शुक्ला के नेतृत्व में महिला (विसबल एवं जिला बल), पी.सी. सुश्री अभिरुचि गौर के नेतृत्व में नगर सेना (होमगार्ड), सहायक जेल अधीक्षक श्री विकास तिवारी के नेतृत्व में जेल विभाग (पुरुष), सहायक जेल अधीक्षक सुश्री मनीषा यादव के नेतृत्व में जेल विभाग (महिला), सीनियर अन्डर ऑफीसर श्री हर्ष चतुर्वेदी के नेतृत्व में एन.सी.सी.(आर्मी विंग), सीनियर कैडेट कैप्टन श्री आकाश यादव के नेतृत्व में एन.सी.सी.(नेवल विंग), कैडेट वारंट ऑफीसर श्री कमलेश सराठे के नेतृत्व में एन.सी.सी. (एयर विंग), सीनियर अन्डर ऑफीसर श्री रविनाथ तेलंग के नेतृत्व में एन.सी.सी. आर्मी डिवीज़न (गर्ल्स), कमाण्डर सुश्री प्राची मिश्रा के नेतृत्व में शौर्य दल, कमाण्डर सुश्री अनुराधा इनवे के नेतृत्व में गर्ल्स गाइड्स, कमाण्डर श्री ओम सिंह बघेल के नेतृत्व में वॉयज़ स्काउट्स, उप निरीक्षक श्री सुनील कटारे के नेतृत्व में पुलिस बैण्ड सहित कुल 18 टुकड़ियों ने परेड में भाग लिया। परेड के आकर्षक मिश्रण जिसमें एस.टी.एफ. हॉकफोर्स, नागालैण्ड की टुकडि़यों के साथ ही स्काउट्स एवं गाइड्स के छोटे-छोटे बच्चों के मार्च-पास्ट ने अनोखे ढंग से रोमांचित किया।

         मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पदक अलंकरण समारोह में 59 पदक प्रदान किये। इनमें 3 सर्वोत्तम जीवन रक्षक पदक,1 उत्तम जीवन रक्षक पदक, 6 पुलिस विभाग के लिये राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक, 1 विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा पदक, 31 पुलिस विभाग के लिये राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा पदक, 10 जेल विभाग के लिये सराहनीय सेवा पदक, 4 होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा के लिये सराहनीय सेवा पदक, 3 जीवन रक्षा पदक पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को प्रदान किए गए।

No comments:

Post a Comment