HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Friday 10 August 2018

मप्र कांग्रेस की चुनाव समिति घोषित, अब प्रत्याशी चयन होगा

मप्र कांग्रेस की चुनाव समिति घोषित, अब प्रत्याशी चयन होगा 

हैलो धार 
       भोपाल-  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव समिति का ऐलान कर दिया है। महासचिव अशोक गहलोत की ओर से जारी लिस्ट में राहुल गांधी ने मप्र के 32 नेताओं को शामिल किया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही प्रदेश चुनाव समिति की बैठक आयोजित की जायेगी जो विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के चयन का काम शुरू कर देगी।
      प्रदेश चुनाव समिति को हर सीट से कम से कम तीन नाम अंतिम सूची में केंद्र को भेजने हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो नामों पर अंतिम मुहर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति लगायेगी। माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस सितंबर अंत तक अपने सभी उम्मीदवार घोषित कर सकती है ताकि उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार के लिए ज्यादा से ज्यादा समय मिल सके। पार्टी सभी विधायकों को दोबारा टिकट देने का मन भी बना चुकी है।
         कांग्रेस के संगठन महासचिव अशोक गहलोत द्वारा जारी बयान के मुताबिक चुनाव समिति में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, विधानसभा में विपक्ष के नेता अजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, डॉ. विजयलक्ष्मी साधो, राजमणि पटेल, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, इंद्रजीत पटेल, सत्यव्रत चतुर्वेदी, आरिफ अकील, गोविंद सिंह, सुंदर लाल तिवारी, मीनाक्षी नटराजन, सज्जन सिंह वर्मा, उमंग सिंघार , महेंद्र जोशी, गोविंद सिंह राजपूत के अलावा वरिष्ठ नेता राम निवास रावत, बाला बच्चन, सुरेंद्र चौधरी और जीतू पटवारी (सभी कार्यकारी अध्यक्ष) आदि शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment