HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Friday 10 August 2018

प्रशिक्षण के लिए भोपाल आई धार की मूक-बधिर युवती से गर्ल्स हॉस्टल संचालक एक साल से कर रहा था ज्यादती

प्रशिक्षण के लिए भोपाल आई धार की मूक-बधिर युवती से गर्ल्स हॉस्टल संचालक एक साल से कर रहा था ज्यादती

सामाजिक न्याय विभाग से मिलता है अनुदान, ​अवधपुरी में है एनजीओ का हॉस्टल
हैलो - धार 
संजय शर्मा 
                 भोपाल-   बिहार के मुजफ्फरपुर और यूपी के देवरिया के बाद अब भोपाल के अवधपुरी स्थित एक एनजीओ के गर्ल्स हॉस्टल में बच्चियों से दुष्कर्म और छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस हॉस्टल में मूक-बधिर बालिकाओं को पढ़ाया जाता है। करीब एक साल से धार की युवती के साथ हॉस्टल संचालक अश्वनी शर्मा ज्यादती कर रहा था। मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है।
          इस दरिंदगी का खुलासा तब हुआ, जब हॉस्टल से एक युवती अपने परिजनों के पास धार पहुंची। उसने परिजनों को सारी बात बताई। फिर शिकायत पर धार और इंदौर पुलिस ने हॉस्टल संचालक के खिलाफ शून्य पर मामला दर्ज कर केस डायरी अवधपुरी पुलिस को भेज दी है। डीआईजी धर्मेंद्र चौधरी के मुताबिक 19 वर्षीय मूक-बधिर युवती मूलतः धार की रहने वाली है। करीब तीन साल पहले वह अवधपुरी स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में संचालित संस्था में प्रशिक्षण के लिए आई थी। यह संस्था मूक-बधिर बच्चों को प्रशिक्षण देने के साथ-साथ उनके पालन-पोषण का काम भी करती है। इसके लिए संस्था को सामाजिक न्याय विभाग से अनुदान मिलता है। संस्था का संचालक अश्वनी शर्मा मूक-बधिर और दिव्यांग बच्चों के लिए कृतार्थ नाम से भी एक हॉस्टल संचालित करता है। एक वर्ष तक इस युवती ने यहां सिलाई-बुनाई का प्रशिक्षण भी लिया था।
              अवधपुरी पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार: युवती ने पुलिस को बताया कि 30 अक्टूबर 2017 से चार अगस्त 2018 तक 35 वर्षीय आरोपी अश्वनी शर्मा ने उसके साथ कई बार ज्यादती की। वह उसे अपने घर भी लौटने नहीं दे रहा था। केस डायरी मिलते ही अवधपुरी पुलिस ने अश्वनी शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।
          धार पहुंची तो हुआ खुलासा: चार अगस्त को युवती ने अपनी एक सहेली को अश्वनी शर्मा की करतूतों के बारे में बताया। कहा कि वह उसके साथ एक साल से दुष्कर्म कर रहा है। विरोध करने पर वह धमकाता भी है। सहेली पांच अगस्त को धार पहुंचकर युवती के परिजनों से मिली और पूरा वाकया बयां किया। परिजन अगले ही दिन भोपाल पहुंचे और युवती को अपने साथ ले गए। मूक-बधिर होने के कारण उन्होंने पहले मूक-बधिर भाषा की जानकार से मुलाकात की। इसके बाद धार एसपी बीरेंद्र सिंह से मिलकर उन्हें घटना बताई। धार पुलिस ने शून्य पर ज्यादती, धमकाने, बंधक बनाने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर केस डायरी अवधपुरी पुलिस को भेज दी।
           पुलिस को आशंका: कई युवतियों को शिकार बना चुका है आरोपी: मामला सामने आने के बाद इंदौर की दो बहनों ने हीरानगर थाने में छेड़छाड़ की शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि अश्वनी ने हॉस्टल में रहने के दौरान डेढ़ साल पहले उनके साथ अश्लील हरकतें की थीं। इस आधार पर इंदौर पुलिस ने शून्य पर मामला दर्ज कर केस डायरी अवधपुरी थाने को भेज दी है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने और भी कई युवतियों के साथ ऐसा किया होगा। इसलिए उससे पूछताछ जारी है।
          15 दिन पहले ही भाग निकला:अश्विनी शर्मा अवधपुरी स्थित क्रिस्टल आईडल सिटी के मकान नंबर -172 में रहता था। इसी में दिव्यांग लड़कियों का हास्टल भी संचालित था। अश्विनी की पत्नी आरती हॉस्टल की देखरेख करती थी। मामले का खुलासा होने के बाद से आरती यहां नहीं है। अश्विनी शर्मा शिकायत होने की भनक पहले ही लग गई थी। उसने 15 से 20 दिन पहले ही अपना मकान खाली कर दिया था। उसने कवर्ड कैंपस में एक और डुप्लेक्स में भी कुछ मूक-बधिरों को रखा गया था, जिसे एक माह पहले ही खाली कर दिया है। अश्विनी शर्मा दो हॉस्टल संचालित कर रहा था।

No comments:

Post a Comment