HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday, 27 August 2018

सेवादल बदनावर ने ध्वज वंदन कार्यक्रम किया

सेवादल बदनावर ने ध्वज वंदन कार्यक्रम किया 

धर्मेंद्र अग्निहोत्री 
संवाददाता बदनावर 
       बदनावर- कांग्रेस सेवादल के प्रदेश के मुख्य संगठक योगेश यादव के निर्देश पर सेवादल कार्यकर्ताओ ने रविवार को बडी चैपाटी पर ध्वज वंदन कार्यक्रम आयोजित कर तिरंगा फहराया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि वरिष्ठ नेता अशोक सोनी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कुशल यादव थे। सोनी ने ध्वजारोहण किया। ब्लाक मुख्य संगठक जितेन्द्र जोशी ने कार्यक्रम के बारे में अवगत कराते हुए महात्मा गांधी व पं. जवाहरलाल नेहरू के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का आव्हान किया। कार्यक्रम में नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटेल, जमील कुरैशी, सचिन शर्मा, अब्दुल खालिक बादशाह, गोपाल कावलिया, विनोद शर्मा आदि मौजूद थे। संचालन राम श्रीवास्तव ने किया। मालूम हो कि सेवादल द्वारा प्रतिमाह के आखिरी रविवार को सार्वजनिक स्थल पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान गाया जाता है। यह जानकारी प्रवक्ता मनोज सोलंकी ने दी।

No comments:

Post a Comment