HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 26 August 2018

आनन्द सर्विस सोसायटी बरमखेड़ी की मूकबधिर बालिकाओं ने धार कलेक्टर दीपक सिंह को बांधी रॉंखी

आनन्द सर्विस सोसायटी बरमखेड़ी की मूकबधिर बालिकाओं ने धार कलेक्टर  दीपक सिंह को बांधी रॉंखी 

संजय शर्मा
हैल्लो धार न्यूज़
    धार- रक्षाबंधन के अवसर पर सरदारपुर तहसील के ग्राम बरमखेड़ी की आनन्द सर्विस सोसायटी संस्था की मूकबधिर बालिकाओं ने रविवार को यहॉं कलेक्टर बंगले पहुँच कर रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल हुई। इन मूकबधिर बालिकाओं ने कलेक्टर  दीपक सिंह को रॉंखी बाधकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस रक्षाबंधन कार्यक्रम में स्वयं द्वारा बनाई गई राखियॉं बांधी गई। इन बालिकाओं ने आकर्षक चित्र बनाकर कलेक्टर श्री सिंह को भेंट किए। इन बालिकाओं ने चित्रकला के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। बालिकाओं ने सांकेतिक भाषा में अपना परिचय दिया। श्री सिंह ने इस अवसर पर इन मूकबधिर बालिकाओं की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं स्मृति चिन्ह भेंट किए।

    इन मूकबधिर बालिकाओं ने इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र कुमार सिंह, सहायक आयुक्त अनुसूचित जनजातिय कार्य विभाग  ब्रजेशचन्द्र पाण्डेय, जिला शिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा, सहायक संचालक जनसंपर्क  बी.एस. रावत, स्टेनो टू कलेक्टर  दीपक गायकवाड, वासुदेव व्ही.एस. सहित अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों को रॉखी बांधकर आशीर्वाद प्राप्त किया। 
    ब्रम्हकुमारी संस्था की सुश्री सत्या बहन ने कलेक्टर  सिंह को सपत्निक तथा पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र कुमार सिंह को रॉखी बांधी। इस अवसर पर आनन्द सर्विस सोसायटी बरमखेडी की व्यवस्थापिका श्रीमती रेखा सूर्यवंशी, शिक्षकों में श्रीमती संगीता बाई, कमलेश सूर्यवंशी तथा राजबहादूर पटेल ने भी रॉंखी बंधन कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

No comments:

Post a Comment